CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Murder Case : अंधविश्वास बना खून की वजह, ‘सपनों में जादू करता था दोस्त’ कहकर युवक ने की हत्या

Raipur Murder Case : अंधविश्वास बना खून की वजह, ‘सपनों में जादू करता था दोस्त’ कहकर युवक ने की हत्या

By Newsdesk Admin 03/11/2025
Share
Raipur Murder Case
Raipur Murder Case

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर अंधविश्वास से जुड़ी दिल दहला देने वाली वारदात (Raipur Murder Case) सामने आई है। मुजगहन थाना क्षेत्र के छछानपैरी गांव में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का दावा था कि उसका दोस्त सपनों में आकर उस पर “जादू” करता है और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

Contents
सपनों में जादू करने का शक बना हत्या की वजहघेराबंदी कर कुछ ही घंटों में पकड़ा गया आरोपीगांव में सदमे का माहौल, बचपन से थे दोनों दोस्त

घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब संजय नेताम और उसका दोस्त श्याम ध्रुव किसी मामूली बात पर बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने गुस्से में चाकू निकालकर श्याम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल श्याम को ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सपनों में जादू करने का शक बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय नेताम ने अंधविश्वास और भ्रम में इस वारदात (Raipur Murder Case) को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया श्याम बार-बार मेरे सपनों में आता था, मुझे डराता था, धमकाता था। मुझे यकीन हो गया था कि वह मुझ पर जादू कर रहा है और मेरी जान लेना चाहता है। आरोपी ने कहा कि वह लंबे समय से इस वहम से परेशान था और उसी डर में उसने दोस्त की जान ले ली।

घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में पकड़ा गया आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही मुजगहन थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांव में सदमे का माहौल, बचपन से थे दोनों दोस्त

छछानपैरी गांव में इस वारदात के बाद भय और स्तब्धता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि श्याम और संजय बचपन के साथी थे हमेशा साथ रहते, साथ काम करते और कभी झगड़ा तक नहीं हुआ था। एक ग्रामीण ने कहा, “हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा हो जाएगा। दोनों तो एक साथ बड़े हुए थे। एक वहम ने सब खत्म कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की मानसिक स्थिति व अंधविश्वासी धारणा की भी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 03/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?