CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Police Corruption Case : क्राइम ब्रांच की चेकिंग बनी चोरी की वारदात…! कारोबारी की कार से दो लाख गायब, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Raipur Police Corruption Case : क्राइम ब्रांच की चेकिंग बनी चोरी की वारदात…! कारोबारी की कार से दो लाख गायब, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Newsdesk Admin 22/10/2025
Share
Raipur Police Corruption Case
Raipur Police Corruption Case

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) टीम पर गंभीर भ्रष्टाचार (Raipur Police Corruption Case) का आरोप लगा है। चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से एक कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत सामने आते ही रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने सभी पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में दोषी पाए जाने पर उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

संदिग्ध कार की तलाश में गई टीम, खुद फंस गई संदेह में

सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। टीम कुम्हारी मार्ग से दुर्ग की ओर निकली, लेकिन संदिग्ध कार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद टीम दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर इलाके में पहुंची — जहाँ यह कथित घटना हुई।

पुलिस ने बिना नोटिस की तलाशी

दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी, जो धमतरी में बुलेट शोरूम संचालित करते हैं, ने अपनी शिकायत में कहा कि 18 अक्टूबर की रात वे अपने घर लौटे थे। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम बिना किसी नोटिस या अनुमति के उनकी कार की तलाशी लेने लगी। तलाशी के दौरान कार में रखे दो लाख रुपये गायब हो गए। कारोबारी के अनुसार, “जब अगले दिन रकम गायब पाई गई, तो हमने घर और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज (Raipur Police Corruption Case) खंगाले — फुटेज में पुलिसकर्मी कार के अंदर से कुछ निकालते नजर आ रहे हैं।” उन्होंने यह वीडियो फुटेज दुर्ग पुलिस को सौंपा।

सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरी वारदात, तुरंत हुई कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फुटेज की जांच की और रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेजी। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां साफ दिखने के बाद रायपुर एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी रायपुर ने एसीसीयू शाखा में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित करिया और वीरेंद्र भार्गव को निलंबित किया है।

साथ ही विभागीय जांच (Raipur Police Corruption Case) के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो फुटेज, तलाशी रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा, “किसी भी स्थिति में विभाग की साख पर दाग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई होगी।”

विभाग की साख पर फिर उठा सवाल

यह मामला पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में एसीसीयू और क्राइम ब्रांच पर बढ़ते भ्रष्टाचार के आरोपों ने पुलिस की छवि को नुकसान पहुँचाया है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।

You Might Also Like

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

Hit and Run Compensation Scheme : हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं भटकेंगे परिजन, सीधे खाते में आएगी 2 लाख तक की मुआवजा राशि

Newsdesk Admin 22/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर नगर निगम के…

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Chhattisgarh High Court Verdict : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम…

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

Raipur Hyper Club Brawl : राजधानी रायपुर के…

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : छत्तीसगढ़…

Punjab National Bank FD Interest : PNB की 444 दिनों वाली FD, ₹2.50 लाख के निवेश पर कितना मोटा मुनाफा?

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । सुरक्षित निवेश और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

09/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?