CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Press Club Election Date : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को, कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया

Raipur Press Club Election Date : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को, कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया

By Newsdesk Admin 03/01/2026
Share
Raipur Press Club Election Date
Raipur Press Club Election Date

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। Raipur Press Club की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी (Raipur Press Club Election Date) कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रेस क्लब रायपुर के विभिन्न पदों के लिए 13 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पत्रकारों में हलचल तेज हो गई है। इस चुनाव में अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (01), महासचिव (01), संयुक्त सचिव (02) और कोषाध्यक्ष (01) पद के लिए निर्वाचन होगा।

Contents
6 से 8 जनवरी तक नामांकन9 जनवरी को संवीक्षा, 10 को नाम वापसी13 जनवरी को मतदान और मतगणनानामांकन शुल्क और मतदाता सूची
Raipur Press Club Election Date
Raipur Press Club Election Date

6 से 8 जनवरी तक नामांकन

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति और जमा करने की प्रक्रिया 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक (Raipur Press Club Election Date) चलेगी। यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Collectorate Raipur के कक्ष क्रमांक क-09 में संपन्न होगी।

9 जनवरी को संवीक्षा, 10 को नाम वापसी

नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) और वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 9 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर में किया जाएगा।

इसके बाद 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

13 जनवरी को मतदान और मतगणना

मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक Raipur Press Club परिसर में कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन प्रेस क्लब परिसर में ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नामांकन शुल्क और मतदाता सूची

नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए (Raipur Press Club Election Date) जा सकते हैं। मतदाता सूची का शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क 5000 रुपये, जबकि अन्य पदों के लिए 2000 रुपये शुल्क रखा गया है।

रायपुर प्रेस क्लब के इस चुनाव को संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम अवसर माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।

You Might Also Like

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

Newsdesk Admin 03/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Balodabazar Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। बस्तर संभाग के सुदूर…

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Raigarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर,10। कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला…

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

सीजी भास्कर,10। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?