CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्थान: दिन दहाड़े घर में घुसे चोर, बच्ची का गला रेता; नाक-कान से नोंच ले गए गहने

राजस्थान: दिन दहाड़े घर में घुसे चोर, बच्ची का गला रेता; नाक-कान से नोंच ले गए गहने

By Newsdesk Admin 23/03/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मार्च राजस्थान के बाड़मेर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां एक घर में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक 12 साल की लड़की का गला रेत दिया. बदमाशों ने पूरे घर में तलाशी ली, लेकिन जब कोई कीमती चीज नहीं मिली तो मरी हुई बच्ची के नाक और कान में पहने गहने नोंच कर फरार हो गए. घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक यह वारदात लाहौरिया थाना क्षेत्र के पालोदा गांव का है.वारदात के वक्त महज 12 साल की इस बच्ची को घर में छोड़ कर उसके माता-पिता और परिवार के बाकी लोग काम करने के लिए खेत में गए थे. इधर, करीब साढ़े 10 बजे घर में सन्नाटा पसरा देखकर चोर घुस आए. उन्हें देखकर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने शोर मचाया तो बदमाशों ने लपककर उसका मुंह बंद कर दिया और चाकू से उसका गला रेत दिया. इस वारदात में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बच्ची को मारने के बाद बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई कीमती चीज हाथ नहीं लगी.सब्जी काटने वाले चाकू से रेता गलाऐसे में जाते जाते बदमाशों ने बच्ची के कान से सोने की बाली और नाक में पहनी कील को नोंच लिया

और चुपचाप दरवाजा सटाकर वहां से फरार हो गए. दोपहर में जब बच्ची के परिजन खेत से खाना खाने के लिए घर लौटे तो उन्हें बच्ची का शव खून से लथपथ मिला. वही बगल में सब्जी काटने वाला चाकू भी पड़ा था, जिससे बदमाशों ने बच्ची का गला रेता था. यह हाल देखकर तो बच्ची की मां बेसुध होकर गिर पड़ी. आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है.सड़क जामकर लोगों ने किया प्रदर्शनपुलिस के मुताबिक चौथी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची जाह्नवी पाटीदार यहां रहने वाले लालजी पाटीदार की बेटी थी.

घटना के वक्त लालजी अपनी दो बेटियों, पत्नी और बेटे के साथ खेत में काम करने गए थे. घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग और पटेल पाटीदार समाज एकजुट हो गया. इन लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम कर दिया. हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया. हालांकि अभी भी ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े हैं.

You Might Also Like

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार

Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह

Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे

Chhattisgarh IT MoU : 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, 4601 निवेशकों को 7.38 करोड़ की राशि लौटाई गई

Golmaal 5 Cast Update: अक्षय-करीना के बाद फ्रेंचाइज़ी में हुई इस सुपरहिट एक्टर की धमाकेदार वापसी

Newsdesk Admin 23/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PWD Tender Approval
PWD Tender Approval : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रियल एस्टेट में पारदर्शिता के लिए 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक…

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | दुनिया की सबसे…

Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Bastar Pandum Inauguration…

Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Pushpa 2 Japan…

Chhattisgarh IT MoU
Chhattisgarh IT MoU : 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, 4601 निवेशकों को 7.38 करोड़ की राशि लौटाई गई

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह

07/02/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे

07/02/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Golmaal 5 Cast Update: अक्षय-करीना के बाद फ्रेंचाइज़ी में हुई इस सुपरहिट एक्टर की धमाकेदार वापसी

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?