CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे मामा…नहीं बचा पाए अपनी भी जान, दोनों की डूबकर मौत

भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे मामा…नहीं बचा पाए अपनी भी जान, दोनों की डूबकर मौत

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। नहर में डूबने से एक मामा-भांजी की मौत हो गई। मामा भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे थे। लेकिन वह न अपनी जान बचा पाए और न ही अपनी भांजी की और दोनों की मौत हो गई।

Contents
नहीं बचा पाए अपनी जान मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम

घटना राजस्थान के फलोदी के नोख थाना क्षेत्र की है। मृतक लड़की के पिता ने थाने में घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी पपीता कालबेलिया की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं पारसनाथ कालबेलिया ने बताया कि उसके भाई सोमनाथ की नहर में डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में मामा-भांजी है। नोख थानाधिकारी शारदा बिश्नोई ने बताया कि पालडी सिध्दा बोरूंदा के रहने वाले मृतक सोमनाथ कालबेलिया और महादेव नगर बोरूंदा की रहने वाली पपीता कालबेलिया नोख मे खेती का काम करने आए थे. इस दौरान वह नहर क्षेत्र में घूमने गए, जहां पपीता एक रस्सी बांधकर बच्चों को लेकर नहाने के लिए नहर में उतर गई।

नहीं बचा पाए अपनी जान

इस दौरान अचानक रस्सी खुल गई और बच्चों के साथ पपीता कालबेलिया नहर में बहने लगी।

उसने अपने मामा सोमनाथ कालबेलिया को बचाने के लिए आवाज लगाई।

अपनी भांजी और दो मासूम बच्चों को पानी में बहता देखकर सोमनाथ तुरंत पानी में कूद गया। इसके बाद बच्चों को सोमनाथ ने नहर से बाहर उछालकर फेंक दिया और उनकी जान बचा ली। लेकिन वह अपनी भांजी और अपनी जान नहीं बचा पाया।

मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम

सोमनाथ और पपीता नहर से नहीं निकल पाए और उनकी नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए, जिसके बाद दोनों मृतकों के शव को नोख सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया है। मामा-भांजी की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You Might Also Like

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

Amit Shah Assam Rally
Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

सीजी भास्कर, 28 मार्च। चुनावी माहौल के बीच…

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

MLA Rikesh called to Delhi

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

छत्तीसगढ़ में पहली बार: निजी संस्था की 365…

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर, 28 मार्च। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड…

You Might Also Like

Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकस्वास्थ्य

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?