CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajpal Yadav Comeback : जेल से बाहर आते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार की ‘Welcome To Jungle’ की शूटिंग शुरू

Rajpal Yadav Comeback : जेल से बाहर आते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार की ‘Welcome To Jungle’ की शूटिंग शुरू

By Newsdesk Admin
23/02/2026
Share
Rajpal Yadav Comeback
Rajpal Yadav Comeback

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद एक बार फिर अपने काम (Rajpal Yadav Comeback) पर लौट आए हैं। जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘Welcome To Jungle’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी टीम द्वारा साझा की गई तस्वीर में राजपाल यादव वैनिटी वैन में शूटिंग के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके शानदार कमबैक की झलक मिल रही है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहाई मिली है, साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित राशि भी जमा कराई गई है। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। वे 28 फरवरी को इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं।

दरअसल, यह मामला वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा (Rajpal Yadav Comeback) है, जिसका निर्देशन खुद राजपाल यादव ने किया था। फिल्म निर्माण के दौरान लिए गए ऋण का भुगतान नहीं होने पर कानूनी विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि अब जमानत मिलने के बाद उन्होंने दोबारा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

‘Welcome To Jungle’ फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर (Rajpal Yadav Comeback) आएंगे। यह फिल्म लोकप्रिय ‘Welcome’ फ्रेंचाइजी का नया भाग है, जिसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा में है।

राजपाल यादव के इस कमबैक को उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है, जो एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते देखने के लिए उत्साहित हैं।

Sikander : बढ़ी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’की कमाई, दूसरे दिन 50 करोड़ के पार फिर भी नहीं मिली टॉप 10 में जगह
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, तीन दिन में कमाई का तूफान
Huma Qureshi Wedding : 39 की उम्र में दुल्हन बनेगी बालीवुड़ की ये एक्ट्रेस! शादी से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक की तैयारी
दीपिका से पहले इस एक्ट्रेस ने उठाई थी 8 घंटे शिफ्ट पर आवाज, होना पड़ा ब्लैकल‍िस्ट!
Yogi Babu 11 Roles : 11 किरदार, एक ही कलाकार! क्या योगी बाबू तोड़ेंगे कमल हासन और संजीव कुमार का रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

Kentucky Murder Victim Father Story
Kentucky Murder Victim Father Story : बेटे के हत्यारे को गले लगाने वाले पिता की कहानी, गुस्से से आगे इंसानियत का बड़ा सबक

Kentucky Murder Victim Father Story : इस घटना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?