सीजी भास्कर, 3 मार्च। आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Rajya Sabha Election 2026) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से Laxmi Verma को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि हरियाणा से Sanjay Bhatia को मैदान में उतारा गया है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

वहीं हरियाणा से घोषित प्रत्याशी संजय भाटिया वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली थी। राजनीतिक हलकों में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।

बताया जाता है कि 2019 में वे करनाल से रिकॉर्ड मतों से निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2024 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए सीट छोड़ी थी।
राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों राज्यों में अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।





