CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाक हमले में शहीद रामबाबू पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर पर सिर रख रोते दिखे परिजन, 5 महीने पहले हुई थी शादी

पाक हमले में शहीद रामबाबू पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर पर सिर रख रोते दिखे परिजन, 5 महीने पहले हुई थी शादी

By Newsdesk Admin 14/05/2025
Share

14 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जब एलओसी पर भारी गालोबारी की, उसी में बिहार के सीवान जिले के लाल रामबाबू सिंह घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उन्हें शहादत मिली. बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया.


पाकिस्तान के हमले में शहीद हुए बिहार के लाल रामबाबू आज पंचतत्व में विलीन हो गए. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर पहुंचा. जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद थे. इस दौरान अमर शहीद रामबाबू अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लग रहे थे. रामबाबू के अंतिम संस्कार में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ सीवान के डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे. सेना की एक बड़ी टुकड़ी वहां पहुंची थी. पूरे सैन्य सम्मान के साथ रामबाबू को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. 
हालांकि इस दौरान तब लोगों की आंखें नम हो गई, जब रामबाबू के परिजन अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर सिर रखकर जोर-जोर से रोते नजर आए. 


पाक की ओर से हुई गोलीबारी में हुए थे घायल, इलाज के दौरान शहादत
मालूम हो कि बिहार के सीवान जिले के लाल और आर्मी जवान रामबाबू सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन के दौरान हुई गोलीबारी में वह घायल हो गए थे. कल सुबह इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर पहुंचा.


लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा
जहां हजारों की संख्या में लोग जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन को बेताब दिखे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया. लोग भारत माता की जय और रामबाबू सिंह जिंदाबाद के जमकर नारे लगा रहे है. सभी लोगों की आँखें नम दिखीं. सीवान डीएम और एसपी पूरी व्यवस्था का कमान संभालते नजर आए.


5 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी प्रेग्नेट
स्थानीय विधायक के साथ-साथ और भी कई जनप्रतिनिधि वहां मौजूद थे. यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी भी अंत्येष्टि में शामिल हुए. मालूम हो कि रामबाबू सिंह की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी. उनकी पत्नी इस समय प्रेग्नेंट है. 

You Might Also Like

Naxal Surrender Chhattisgarh : BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री शर्मा का भरोसा

Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया

Gariaband Suicide Case: स्कूल के सामने फंदे पर मिला युवक का शव, सुबह-सुबह इलाके में फैली सनसनी

Meter Processing Fee Scam Raipur: रायपुर में मीटर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Raigarh Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

Newsdesk Admin 14/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Surrender Chhattisgarh : BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री शर्मा का भरोसा

छत्तीसगढ़ में नक्सल आत्मसमर्पण की कड़ी में बड़ा…

Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया

गरियाबंद-आशुतोष सिंह : गरियाबंद जिले के राजिम थाना…

Rikesh Sen Open Heart Surgery Help : मानवता की जीत, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मासूम रुद्रांश को दिया नया जीवन

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। Rikesh Sen Open Heart…

Smart Parking Raipur: रायपुर में पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 12 कारें एक साथ होंगी सुरक्षित

सीजी भास्कर 23 फ़रवरी रायपुर में तेज़ी से…

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: बजट सत्र की…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Naxal Surrender Chhattisgarh : BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री शर्मा का भरोसा

23/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया

23/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Gariaband Suicide Case: स्कूल के सामने फंदे पर मिला युवक का शव, सुबह-सुबह इलाके में फैली सनसनी

23/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Meter Processing Fee Scam Raipur: रायपुर में मीटर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?