CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rape Case Threat : रेप केस में फंसाने की धमकी, पूर्व पार्षद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Rape Case Threat : रेप केस में फंसाने की धमकी, पूर्व पार्षद चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share
Rape Case Threat
Rape Case Threat

सीजी भास्कर, 11 मई : रायगढ़ जिले में एक निष्कासित भाजपा पार्षद पर युवक को दुष्कर्म (Rape Case Threat) केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाकर 40 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Contents
  • समझौते के बाद शुरू हुई पैसों की मांग
  • मोबाइल कॉल से बना रहा था दबाव
  • ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक युवक का एक युवती के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, जहां आपसी बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था।

समझौते के बाद शुरू हुई पैसों की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि थाने में समझौता होने के बाद आरोपी (Rape Case Threat) उसके मोहल्ले पहुंचा और परिवार को धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि मामला खत्म कराने के लिए थाना में पैसे देने होंगे, नहीं तो युवक को दुष्कर्म केस में जेल भेज दिया जाएगा। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी ने 50 हजार की जगह 40 हजार रुपए में मामला सुलझाने की बात कही और जल्द रकम का इंतजाम करने का दबाव बनाने लगा।

मोबाइल कॉल से बना रहा था दबाव

युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर उसे और उसकी मां को धमका रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने उससे किसी प्रकार की रकम नहीं मांगी थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी (Rape Case Threat) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान युवक ने आरोपी द्वारा पैसे मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून का डर दिखाकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश भर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी
अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा
Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे
Chain Snatching in Bhilai Durg : भिलाई में घर के बाहर महिला से सोने की चेन छीनी
Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?