CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा

By Newsdesk Admin 10/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। ढाई साल पहले सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किन्नर को पुलिस ने दबोच न्यायालय में पेश किया था। उत्तर प्रदेश के बरेली अंतर्गत मीरगंज के इस मामले न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है।

आपको बता दें कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी किन्नर फरीन ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन एजीपीजीआई की रिपोर्ट ने पूरे मामले को खोल दिया। सुनवाई के दौरान 27 सितंबर 2024 को एसजीपीजीआई में आरोपी की लिंग निर्धारण परीक्षण रिपोर्ट में वह पुरुष किन्नर निकला। उसमें X-Y क्रोमोसोम होने की बात भी सामने आई। कोर्ट ने धारा 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है।

गौरतलब हो कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जब बच्ची का मेडिकल कराया था तो उसमें रेप की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने अपने कलम बंद बयान में भी किन्नर फरीन द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही थी। पीड़िता ने बताया था कि टीवी दिखाने और खीरा दिलाने की बात कहकर फरीन उसे अपने साथ घर ले गया। वहां किन्नर ने डरा-धमकाकर बच्ची से दुष्कर्म किया लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी को उसके परिजन महिला किन्नर बताकर उसे निर्दोष साबित करने पर तुले थे।

विशेष कोर्ट में दिए अपने बयान 313 सीआरपीसी में फरीन ने खुद को महिला किन्नर बताते हुए रास्ते के विवाद को लेकर पीड़िता की मां द्वारा फर्जी केस में फंसाने की बात कही थी साथ ही फरीन किन्नर की पड़ोसी नसरीन भी उसके पक्ष में गवाही देने कोर्ट पहुंची थी। नसरीन ने विशेष कोर्ट में कहा कि वह फरीन को जन्म से जानती है। फरीन जन्म से महिला किन्नर है। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने बताया कि सुनवाई में फरीन किन्नर के अधिवक्ता ने अर्जी देकर महिला किन्नर होने की दलील देते हुए उसके लिंग निर्धारण परीक्षण कराने की विशेष कोर्ट से गुहार की। कोर्ट के आदेश पर फरीन किन्नर का एसपीजीआई लखनऊ में लिंग निर्धारण परीक्षण हुआ। 27 सितंबर 2024 को लिंग निर्धारण रिपोर्ट के अनुसार फरीन पुरुष किन्नर निकला। रिपोर्ट में उसके एक्स-वाई क्रोमोसोम पाए गए। जिससे उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी व आलोक प्रधान ने पीड़िता समेत गवाह पेश किए थे। गवाहों के बयान व किन्नर की लिंग निर्धारण रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने धारा 506 में दो साल कैद और 2000 अर्थदंड लगाया वहीं 20 साल कैद व 10 हजार का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि यदि जुर्माना नहीं दिया तो एक साल अधिक कैद होगी।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Newsdesk Admin 10/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Police Custody Escape: रायपुर में चलती गाड़ी से कूदे तीन नाबालिग, एक पकड़ा; दो अब भी फरार

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?