CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रत्नावली ने किया MLA अनुज शर्मा का अभिनंदन, कहा – “आपकी निश्चछलता और कर्मठता हमें देती है सतत कार्य करने की “प्रेरणा”

रत्नावली ने किया MLA अनुज शर्मा का अभिनंदन, कहा – “आपकी निश्चछलता और कर्मठता हमें देती है सतत कार्य करने की “प्रेरणा”

By Newsdesk Admin 08/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में आज हुई भाजपा की विशेष बैठक के दौरान भाजपा नेत्री एवं पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने धरसींवा विधायक एवं लोकप्रिय अभिनेता अनुज शर्मा तथा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले का अभिनंदन किया।

गौरतलब हो कि जिला भाजपा की राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने महति बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई जिसमें कार्यक्रम के जिला प्रभारी धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा व मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। बैठक में विधायक द्वय अनुज शर्मा एवं पुन्नूलाल मोहिले, मुंगेली जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक, विभाजन विभीषिका श्रुति के संयोजक गिरीश शुक्ला, निश्चल गुप्ता, गुरमीत सलूजा जिला महामंत्री ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित तीनों कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने धरसींवा विधायक छत्तीसगढ़ी सिने जगत के सुपर स्टार एवं प्रसिद्ध गायक अनुज शर्मा और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक अनुज शर्मा को बुके भेंटकर रत्नावली ने उनका अभिनंदन किया।

संक्षिप्त चर्चा के दौरान रत्नावली कौशल ने श्री शर्मा से उनकी सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छईहां भुईयां में श्री शर्मा के अभिनय की मुक्तकंठ से सराहना की। रत्नवली ने कहा कि इस फिल्म में आपकी चंचलता और निश्चछलता बहुत ही सराहनीय रही। आपने इस फिल्म में अपनी सर्वश्रेष्ठ अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। उसी निश्चछलता के साथ आप एक विधायक के रूप में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। आपके कार्यों की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। आप युवाओं के लिए रियल हीरो और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमें आपसे जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।

रत्नावली कौशल की बातों से प्रभावित विधायक अनुज शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जैसी बहनें ही हमारी भारतीय जनता पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं वह वंदनीय है। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकारों द्वारा जन कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए रत्नावली कौशल को प्रेरित किया। रत्नावली ने उन्हें बताया कि हमारी टीम लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। रत्नावली कौशल ने पुन्नूलाल मोहिले के चरण स्पर्श कर उनसे भी आशीर्वाद लिया।

You Might Also Like

Education Reform CG : बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Bus Car Collision : भीषण सड़क हादसा: बस–कार में आमने–सामने टक्कर, बस पलटी… कई यात्री गंभीर घायल

Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे

District Congress Reshuffle: छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

Technician Recruitment Irregularity: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर बड़ा विवाद, NSUI का गंभीर आरोप

Newsdesk Admin 08/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Reform CG
Education Reform CG : बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047…

Road Accident
Bus Car Collision : भीषण सड़क हादसा: बस–कार में आमने–सामने टक्कर, बस पलटी… कई यात्री गंभीर घायल

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। जांजगीर चांपा जिले के…

Khasra Link Update
Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। धान खरीदी से जुड़े…

District Congress Reshuffle: छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ में District Congress Reshuffle के तहत अखिल…

Technician Recruitment Irregularity: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर बड़ा विवाद, NSUI का गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 28 नवंबर | पं. रविशंकर शुक्ल…

You Might Also Like

Education Reform CG
छत्तीसगढ़शिक्षा

Education Reform CG : बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

28/11/2025
Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bus Car Collision : भीषण सड़क हादसा: बस–कार में आमने–सामने टक्कर, बस पलटी… कई यात्री गंभीर घायल

28/11/2025
Khasra Link Update
छत्तीसगढ़

Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे

28/11/2025
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

District Congress Reshuffle: छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

28/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?