CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : “लखपति दीदी” बनने के सपने को कर रहीं साकार 🟠 जी हां, हम बात कर रहे हैं “माँ गौरी स्व सहायता समूह” की 🟢 जहां महिलाएं बना रही हैं सीमेंट ईंट

CG News : “लखपति दीदी” बनने के सपने को कर रहीं साकार 🟠 जी हां, हम बात कर रहे हैं “माँ गौरी स्व सहायता समूह” की 🟢 जहां महिलाएं बना रही हैं सीमेंट ईंट

By Newsdesk Admin
05/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में‌ महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ रही हैं और कामयाबी का परचम भी लहरा रही हैं।

हम अक्सर सुनते हैं कि मेहनत करने वालों की राह स्वयं ही खुल जाती है, इस बात को दूरस्थ अंचल जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के गीदम विकासखंड अंतर्गत 30 से 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित हिड़पाल ग्राम पंचायत में माँ गौरी स्व-सहायता समूह की महिलाएं चरितार्थ कर रहीं हैं।

आपको बता दें कि सुदूर वनक्षेत्र में निवासरत ये ग्रामीण महिलाएं आज सीमेंट ईट बनाने जैसे श्रम साध्य कार्य को अंजाम देने में जुटी हैं। ईंट बनाने के काम में 5 पुरूष मिस्त्रियों ने महिलाओं को इस काम में सहयोग करते हुए तैयारी के संबंध में समझाया फिर उन्हें ईट बनाने की मशीन संचालन करना, रेत, डस्ट में सीमेंट की मात्रा की मिलावट के बारे में जानकारी दी। इस तरह 10 महिलाओं ने शुरूआती दौर में 500 ईंट निर्माण की तैयारी की और ईंट निर्माण की प्राथमिक जानकारी मिलने से महिलाओं को सबसे बड़ा लाभ यह हुआ कि आने वाले समय पर वे स्वयं मशीन ऑपरेट कर रही हैं।

इस संबंध में मां गौरी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसे अब अपनी आजीविका का साधन बनाने का मन बना लिया है।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट की मांग बढ़ गई है। ईंट निर्माण से जुड़ी मां गौरी स्व सहायता समूह की श्रीमती कमला कोर्राम का इस संबंध में कहना है कि ईंट निर्माण कार्य से जुड़ कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और काफी खुशी भी हो रही है क्योंकि हमें कुछ नया सीखने को मिल रहा है। अन्य सदस्य श्रीमती तुलसी कश्यप ने बताया कि शुरूआत में निःशुल्क डस्ट एवं सीमेंट जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया। ईंट बनाने के सांचे भी उन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत प्राप्त हुए हैं। साथ ही ईंट बनाने के लिए प्रशासन की ओर से उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया।आने वाले समय पर रेती, डस्ट एवं सीमेंट की खरीदी का पूरा दारोमदार समूह पर ही रहेगा।

समूह की अन्य महिला श्रीमती मंगलदई ने जानकारी देते हुए कहा कि मां गौरी स्व सहायता समूह के द्वारा बैंक से 3 लाख रूपये का ऋण भी लिया गया है। पहले हम सभी महिलाएं लाल ईंट निर्माण कार्य से जुड़ी हुई थीं जिसमें मिट्टी को अच्छे से मिलाकर ईंट बनाया जाता था। अभी इसमें फर्क इतना ही है कि मशीन के रेती, डस्ट, सीमेंट तीनों पदार्थों को एक साथ मिक्सर मशीन में डाल कर घुमाया जाता है और जिससे मिक्स होने के बाद उसे ईंट बनाने वाले मशीन में डाला जाता है। जिससे एक बार में 10 ईंट बन कर निकलती हैं। ईंट निर्माण के माध्यम से महिलाओं के लिए स्व रोजगार की एक और राह खुल गई है। इस प्रकार अब जिले की हर एक ग्रामीण महिला शासन की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकती हैं।

Jhiram Valley Political Conspiracy : झीरम का सच अभी अधूरा, NIA केस में सजा लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र की जांच बाकी
Arun Sao Statement : “एक-एक दाना खरीदा जाएगा”—धान खरीदी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भरोसा, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप
छत्तीसगढ़ के तीन वरिष्ठ अफसरों की विदेश यात्रा: फ्रांस-जर्मनी में 7 दिन की स्टडी टूर, बिलासपुर कमिश्नर ने सौंपा प्रभार
Startup Innovation Award : नवाचार और उद्यमिता में छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान, एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’
PM Modi Visit : 3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

 छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर…

PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास…

Balodabazar Crime
Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरदी में घरेलू विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?