CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: झरने उफान पर, कोरबा में आकाशीय बिजली से 2 की मौत, आज भी अलर्ट जारी..

मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: झरने उफान पर, कोरबा में आकाशीय बिजली से 2 की मौत, आज भी अलर्ट जारी..

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई |

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में लगभग 2,840 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। जो मई में होने वाली सामान्य बारिश से लगभग 6 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश का सामान्य कोटा 430 मिमी से 450 मिमी के आसपास रहता है। लेकिन इस बार बारिश ज्यादा है। विभाग इसे प्री मानसून के तौर पर देख रहा है।

वहीं मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र और एक महिला की मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है। आज भी प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 8 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। ये पिछले पांच सालों में सबसे जल्दी है। प्रदेश में मानसून की एंट्री बस्तर के रास्ते होती है। नॉर्मल डेट्स की बात करें तो बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में 460 मिमी बरसा पानी

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 460 मिमी से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश सुहेला में हुई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.3°C पेंड्रा रोड और कम न्यूनतम तापमान 23.4°C भी पेंड्रा रोड का ही रहा।

बारिश की रफ्तार में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव

पिछले छह दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लक्चुएट होती रही है। जहां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी। शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई। वहीं मंगलवार को 27 से ज्यादा इलाकों में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश कम-ज्यादा, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं

वहीं पिछले दो दिनों के तापमान की बात की जाए तो 25 मई 2025 को प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 34.4°C था। वहीं 26 मई को यह घटकर 34.1°C हो गया।

अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 7 जिलों के अधिकांश, 9 जिलों के कुछ और बाकी बचे जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाए या सुरक्षित पक्के आश्रय में रहें ।
  • अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है तो तुरंत उखडू बैठ जाएं।
  • पेड़ों के नीचे न ठहरें।
  • बिजली लाइन से दूर रहें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
facebook पर बढ़ी दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने विवाहिता को मिलने बुलाया, चौक पर इंतजार में खड़े युवक के सामने आ धमकी महिला की सास, चप्पलों से पीटा
ACB Trap Chhattisgarh : 54 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की हत्थे चढ़ गया स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट
1994 में हुआ पाप धोने 31 साल बाद महाकुंभ पहुंचा 51 हजारी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रयागराज से लौटते दिल्ली में गिरफ्तार
वैशाली नगर के मकान और दुर्ग के कानाकोट पैरावट में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने जलते सिलेंडर निकाले, बड़ा हादसा टला
Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?