CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लाल, पीला, नीला…नलों से आ रहा रंग-बिरंगा पानी, देख दंग रह गए कलेक्टर साहब…!

लाल, पीला, नीला…नलों से आ रहा रंग-बिरंगा पानी, देख दंग रह गए कलेक्टर साहब…!

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। पिछले कुछ दिनों से ‘जल आवर्धन योजना’ के नल कनेक्शन से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। क्षेत्र वासियों की शिकायत है कि मटमैले पानी के साथ ही अब रंग-बिरंगा लाल, हरा, नीला, पीला और काला पानी नल से आ रहा है, जो कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के उपनगर लालबाग में इस समस्या को लेकर क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष नगर निगम की अध्यक्ष अनीता अमर यादव के अगुवाई में शिकायत करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां कलेक्टर ने उन्हें समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

दरअसल, बुरहानपुर में स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के उदेश्य से ‘जल आवर्धन योजना’ की शुरुआत की गई थी। सही समय में योजना का कार्य पूर्ण हो जाना था, लेकिन अभी तक योजना का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जल आवर्धन योजना के चलते शहर की सड़कों की हालत भी खराब हो चुकी है, क्योंकि ठेकेदार कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिसके चलते शहर वासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अब काफी लंबे इंतजार के बाद जल आवर्धन योजना की टेस्टिंग शुरू हो गई है, जिसमें दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। पिछले वर्ष दूषित पानी पीने के चलते कई वार्डों में बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने का मामला सामने आ चुका है, लेकिन बावजूद इसके अभी तक इस मामले पर जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। इसके बाद अब फिर शहर के उपनगर लालबाग में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत दूषित पानी सप्लाई का मामला सामने आ रहा है, जो कि सीधे-सीधे नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।

नगर निगम की अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने बताया कि जल आवर्धन योजना को शहर वासियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब यही योजना शहर वासियों के स्वास्थ्य पर उल्टा असर डाल रही है। इसके अंतर्गत जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह मटमैला, नीला, पीला और काले रंग में आ रहा है।

जल्द लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

इसको लेकर हमने नगर निगम को भी अवगत कराया, लेकिन उन्होंने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अब हम क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया। साथ ही पानी का कलर भी बताया, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि जल आवर्धन योजना का पानी जब तक साफ और पीने लायक नहीं हो जाता, तब तक नगर निगम दूसरी व्यवस्था करेगा, ताकि शहर वासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाए।

Huge gold reserves found in Chhattisgarh : बाघमारा में दो साल के भीतर शुरू होगा सोने का खनन
चोरों को कुछ नहीं मिला तो चुरा ली फालूदा गाड़ी, 3 गिरफ्तार
Danteshwari Temple Sharadiya Navratri: मां दंतेश्वरी धाम में 9 दिन VIP दर्शन और 11 हजार ज्योत का संकल्प
दूल्हे को स्टेज पर गिफ्ट किया Blue ड्रम, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- “यह गंदा मजाक”
Corona Breaking : कोरोना ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , 3 मरीजो की मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?