CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में बदली और बूंदाबांदी से मिली राहत: उमस से दिनभर परेशान रहे लोग, दो दिन बाद तेज बारिश के आसार; धान की रोपाई शुरू

बिलासपुर में बदली और बूंदाबांदी से मिली राहत: उमस से दिनभर परेशान रहे लोग, दो दिन बाद तेज बारिश के आसार; धान की रोपाई शुरू

By Newsdesk Admin 23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

बिलासपुर में 2 दिन बाद झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को दिनभर बदली छाई रही। जबकि, शाम को रिमझिम फुहारें पड़ी। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इधर, सोमवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के संकेत है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साथ तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय है, जिसके असर मानसून पर पड़ रहा है। इस बदलाव के चलते आसमान में बादलों की सक्रियता और वर्षा होने की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

रविवार को भी यह सिस्टम सक्रिय रहा। लेकिन, बारिश नहीं हुई। इस दौरान सुबह से आसमान में बदली छाई रही। फिर दोपहर में हल्की धूप नजर आई। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला। दोपहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा।

इसके चलते दोपहर में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, शाम को हल्की और रिमझिम बारिश हुई। लेकिन, इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।

आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होने की संभावना में है। इसी तरह दक्षिण पाकिस्तान से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ रेखा सक्रिय है।

इन सभी सिस्टम का असर बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जहां दिनभर बादल छाए रहते हैं और शाम को हल्की वर्षा हो रही है। सोमवार को भी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

कहीं-कहीं मेघ गरज-चमक के भी साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर बाद या शाम को हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, अधिकतर समय मौसम शुष्क बना रहेगा।

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 23/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?