CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Republic Day Bilaspur CM : पहली बार बिलासपुर में सीएम का ध्वजारोहण, गुटबाजी पर सियासी तंज

Republic Day Bilaspur CM : पहली बार बिलासपुर में सीएम का ध्वजारोहण, गुटबाजी पर सियासी तंज

By Newsdesk Admin
22/01/2026
Share
Republic Day Bilaspur CM
Republic Day Bilaspur CM

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका (Republic Day Bilaspur CM) होगा, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 जनवरी को बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री परंपरागत रूप से जगदलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होते रहे हैं, जबकि राजधानी रायपुर में राज्यपाल ध्वजारोहण करते हैं। ऐसे में सीएम का बिलासपुर आना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

इस फैसले को लेकर सत्ता पक्ष के भीतर जहां इसे प्रशासनिक निर्णय बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार से हालात संभल नहीं रहे हैं और भाजपा में सबसे ज्यादा गुटबाजी बिलासपुर में है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन साधने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिलासपुर में तय किया गया है।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल को न मंत्री बनाया (Republic Day Bilaspur CM) गया और न ही कार्यक्रमों में सम्मानजनक स्थान मिल पा रहा है। कई आयोजनों में उनके नाम तक को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा गुटबाजी को “बैलेंस” करने की कोशिश है, लेकिन इससे कोई ठोस सुधार होता नजर नहीं आ रहा।

गौरतलब है कि भाजपा सरकार के दौरान यह पहला अवसर है, जब बतौर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर के बजाय बिलासपुर में परेड की सलामी लेंगे। हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी वर्ष 2001 से 2003 तक बिलासपुर में ही गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर चुके हैं, ऐसे में साय प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जो बिलासपुर में यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस बीच बिलासपुर जिले के तीन वरिष्ठ भाजपा विधायकों – अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह – को इस बार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का अवसर नहीं मिला है। इसे लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि जिले में चल रही अंदरूनी खींचतान के चलते इन नेताओं को साइडलाइन किया गया है।

हाल के दिनों में बिलासपुर की राजनीति में हुई घटनाओं ने इन अटकलों को और हवा (Republic Day Bilaspur CM) दी है। युवा महोत्सव के दौरान बैठक व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक विवाद हो या फिर सकरी में प्रस्तावित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम का ऐन वक्त पर रद्द होना—इन घटनाओं ने पार्टी के भीतर असंतोष को उजागर किया है। विपक्ष का दावा है कि यही कारण है कि संगठन स्तर पर हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री का बिलासपुर कार्यक्रम तय किया गया है।

अब 26 जनवरी को मुख्यमंत्री के दौरे के बाद यह साफ होगा कि यह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम था या फिर इसके पीछे संगठन और सत्ता के भीतर चल रही राजनीति को साधने की कोई बड़ी कोशिश।

Sachin Pilot MNREGA Statement : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार, बोले– घमंड में डूबी BJP ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना की आत्मा ही बदल दी
3 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:नर्सिंग छात्रा ने दीवार पर लिखा- ‘सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए जान दे रही हूं’
Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day : शहरवासियों ने दिखाई जागरूकता
IAS Transfer : एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
Organ Donation : केवल पाने की नहीं, समाज को कुछ लौटाने की सोच रखें, राज्यपाल ने बेटियों को दिया खास संदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG PHE Department Transfer List : पीएचई विभाग में बड़ी सर्जरी! अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं समेत 43 अधिकारियों के तबादले
CG PHE Department Transfer List : पीएचई विभाग में बड़ी सर्जरी! अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं समेत 43 अधिकारियों के तबादले

इस बड़े फेरबदल (CG PHE Department Transfer List)…

India A Rising Stars Asia Cup 2026 : लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में ढेर हुई इंडिया ए! श्रीलंका ए ने 8 विकेट से रौंदा
India A Rising Stars Asia Cup 2026 : लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में ढेर हुई इंडिया ए! श्रीलंका ए ने 8 विकेट से रौंदा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (India A Rising…

SMAT 2026 Super League : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में पहुंचीं ये 8 टीमें! जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू
SMAT 2026 Super League : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में पहुंचीं ये 8 टीमें! जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू

ग्रुप स्टेज के रोमांचक मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट…

Hemchand Yadav University Exam Form : पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान!
Hemchand Yadav University Exam Form : पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान!

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (Hemchand Yadav University Exam…

RBI Gold Reserve India : भारत की बड़ी रणनीतिक कामयाबी! लंदन से स्वदेश लौटा 60 टन से ज्यादा सोना
RBI Gold Reserve India : भारत की बड़ी रणनीतिक कामयाबी! लंदन से स्वदेश लौटा 60 टन से ज्यादा सोना

आरबीआई की ताजा छमाही रिपोर्ट (RBI Gold Reserve…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?