CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RERA Update : छत्तीसगढ़ रेरा ने घर खरीदारों को किया अलर्ट, खरीदारों को दी ये चेतावनी…!

RERA Update : छत्तीसगढ़ रेरा ने घर खरीदारों को किया अलर्ट, खरीदारों को दी ये चेतावनी…!

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
RERA Update
RERA Update

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA Update) ने घर खरीदारों के लिए एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि किसी परियोजना की “विस्तार अवधि” (Extension Period) का अर्थ यह नहीं है कि “आधिपत्य तिथि” (Possession Date) अपने आप आगे बढ़ जाएगी। RERA ने इस भ्रम को दूर करते हुए कहा है कि परियोजना की अवधि बढ़ाना केवल निर्माण कार्य पूरा करने की अनुमति देना है, न कि खरीदारों को घर देने की तिथि को आगे खिसकाना।

Contents
  • खरीदारों को समय पर मकान दिलाना
  • क्या है ‘परियोजना की वैधता अवधि’
  • अगर बिल्डर समय पर काम पूरा न करे तो
  • रेरा का संदेश घर खरीदारों के लिए

खरीदारों को समय पर मकान दिलाना

रेरा अधिनियम 2016 का मुख्य उद्देश्य यही है कि पंजीकृत परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी हों और खरीदारों को उनका घर समय पर मिल सके। रेरा ने कहा कि कई खरीदार यह मान लेते हैं कि जब परियोजना की अवधि बढ़ाई जाती है, तो फ्लैट का कब्जा भी देर से मिलेगा जबकि ऐसा नहीं है।

क्या है ‘परियोजना की वैधता अवधि’

रेरा के मुताबिक, परियोजना की वैधता अवधि वह होती है जिसे प्रमोटर (Builder/Promoter) पंजीयन के समय घोषित करता है। यह अवधि रेरा अधिनियम की धारा 4(2)(l)(C) के तहत निर्धारित होती है और इसी दौरान बिल्डर निर्माण कार्य पूरा करने का वादा करता है। ‘आधिपत्य तिथि’ वह समय होती है जो खरीदार और बिल्डर के बीच हुए Agreement for Sale में स्पष्ट रूप से लिखी जाती है। यह वह दिन होता है जब खरीदार को फ्लैट या प्लॉट का वास्तविक कब्जा सौंपा जाना है।

अगर बिल्डर समय पर काम पूरा न करे तो

रेरा ने बताया कि यदि प्रमोटर तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाता, तो वह रेरा से परियोजना विस्तार की अनुमति ले सकता है। हालांकि, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि खरीदार को कब्जा देने की तिथि भी आगे बढ़ जाएगी। रेरा अधिनियम की धारा 18 के तहत, यदि प्रमोटर तय तिथि पर आधिपत्य नहीं देता है, तो खरीदार को ब्याज या पूरी धनवापसी का अधिकार है। खरीदार रेरा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मुआवजे की मांग कर सकते हैं।

रेरा का संदेश घर खरीदारों के लिए

छत्तीसगढ़ रेरा ने अपने बयान में कहा कि “परियोजना विस्तार का अर्थ आधिपत्य तिथि का विस्तार नहीं है। प्राधिकरण ने सभी घर खरीदारों से अपील की है कि वे Agreement for Sale में दी गई आधिपत्य तिथि को ध्यान से पढ़ें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद से बचा जा सके। रेरा ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे परियोजना से जुड़ी सभी जानकारी रेरा पोर्टल पर देखें, पंजीकृत बिल्डरों से ही संपत्ति खरीदें, और अगर तय समय पर कब्जा नहीं मिले तो तुरंत शिकायत दर्ज करें। यह कदम घर खरीदारों को ठोस कानूनी सुरक्षा प्रदान करेगा और रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता को बढ़ाएगा।

MCB Water Crisis : कुएं में उतरकर पानी भर रहे ग्रामीण, 300 आबादी वाले नवापारा में गहराया जल संकट
CG के सुदूर आदिवासी अंचल में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की मिली स्वीकृति, बस्तर और सरगुजा आदिवासी अंचल को मिलेगी नई रेल परियोजना,जानें कहां से कहां तक पहुंचेगी ट्रेन
PM Modi Raipur Visit: सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं, पब्लिक के लिए 6 रूट और QR Code से मिलेगा रास्ते का नक्शा
Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा
Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग, 25 अगस्त : शहर में फर्जी नंबर…

Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : मुंगेली जिले में…

TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के सरकारी…

Suhela Bhatapara Road: नदी-नाले उफान पर, सुहेला-भाटापारा मार्ग पर थमा आवागमन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : लगातार बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?