सीजी भास्कर, 29 मई। सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक DSP महाराजा चौक आदर्श नगर निवासी दुर्ग निवासी हरेंद्र सिंह तोमर का 28 मई की रात्रि में सेक्टर 9 चिकित्सालय भिलाई में निधन हो गया। वे 68 साल के थे।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 30 मई को दोपहर 2 बजे दुर्ग में शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा। क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के आजीवन सदस्य हरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी श्रीमती संध्या सिंह, पुत्र अभिषेक, आर्यन, पुत्री आकांक्षा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।