CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Retired IFS Officer Death : हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, सेवानिवृत्त वन अधिकारी व पत्नी की मौत

Retired IFS Officer Death : हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, सेवानिवृत्त वन अधिकारी व पत्नी की मौत

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Lover With Friend Crime
Lover With Friend Crime

सीजी भास्कर, 25 अगस्त :  झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानिकपुर से बांदा जा रही स्कार्पियो कार पर सड़क किनारे खड़ा पुराना महुआ का पेड़ गिर गया।

हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (Retired IFS Officer Death) के अधिकारी व उनकी पत्नी की मौत हो गई। उनका पुत्र, पौत्र और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार को सुखनंदनपुर के पास दिन में करीब ढाई बजे हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बांदा निवासी 80 वर्षीय दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने तीन माह पहले मुंबई में हार्ट का आपरेशन कराया था। प्रतिमाह जांच के लिए वहां जाते थे। दो दिन पहले पत्नी 72 वर्षीय मधु द्विवेदी के साथ मुंबई गए थे।

जांच कराने के बाद रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से वाराणसी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस से मानिकपुर जंक्शन पर उतरे। उन्हें लेने पुत्र अभिनव द्विवेदी, पौत्र अर्थ द्विवेदी और चालक बबलू गए थे।

ट्रेन दिन में करीब पौने दो बजे पहुंचने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार तीन किलोमीटर चली थी कि सुखनंदनपुर के पास चलती कार के ऊपर पुराना महुआ का पेड़ गिर गया।

चालक सीट के बगल में बैठे दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें करीब 30 मिनट बाद कार से बाहर निकाला जा सका, जबकि पीछे बैठीं उनकी पत्नी, पुत्र, पौत्र व चालक घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय मधु की भी मौत हो गई।

पुत्र अभिनव ने बताया कि पिता मध्य प्रदेश में वन विभाग में थे और जिला मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व से सेवानिवृत्त हुए थे।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ करीब 50 वर्ष पुराना था। उसके गिरने से दुर्गा प्रसाद बुरी तरह फंस गए थे। कटर से पेड़ काटकर उनको कार से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी (Highway Accident)।

एक बार में 72 मिसाइल छोड़ता है S-400, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ ने पाकिस्तान को फेल कर दिया
‘थप्पड़बाज’ हुआ वायरल, बीच सड़क महिला को 30 थप्पड़ मारना पड़ा भारी, भाई ने एक पटखनी में किया ढेर..
UGC NET 2025 परिणाम की तारीख आई सामने, 1 से 10 अगस्त के बीच कभी भी आ सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक
तबादला ब्रेकिंग: 29 IAS अफसरों के तबादले, बिजली कंपनी के CMD को भी बदला, देखिए कौन से अफसर किए गए इधर-उधर
Flight Emergency Response : Amritsar से Birmingham जा रही Air India Flight में अचानक एक्टिव हुआ RAT, सुरक्षित लैंडिंग कराई गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?