CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूदखोर तोमर भाइयों की सूचना पर इनाम: 21 दिन से फरार, पुलिस ने बताया खतरनाक अपराधी…

सूदखोर तोमर भाइयों की सूचना पर इनाम: 21 दिन से फरार, पुलिस ने बताया खतरनाक अपराधी…

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून |

सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वालों को रायपुर पुलिस इनाम देगी। पुलिस ने इसके लिए ₹5000 इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। दोनों आरोपी 21 दिन से फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है।

यह घोषणा रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने की है। पुलिस की 2 से 3 टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों आरोपियों ने अपना फोन भी बंद करके रखा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण एक्ट के तहत एक्शन लिया है।

अब तक महिला समेत 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

2 साल से वसूली मैनेजर कर रहा था काम

पुलिस को पूछताछ में मैनेजर बंटी सहारे ने बताया कि, वो पिछले 2 साल से रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर ब्याज वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। उसने वसूली के लिए वॉट्सऐप पर विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया है। जिसमें ब्याज की वसूली का हिसाब रखता है और उसे ऑपरेट करता था। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था, उसको तोमर ब्रदर्स धमकी देते थे।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वसूलीबाज बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

तोमर ब्रदर्स की जमानत निरस्त करने कोर्ट को लिखा लेटर

वहीं, CSP पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि तोमर ब्रदर्स के घर में छापेमारी में जब्त कैश, दस्तावेज और हथियार के बाद जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम और आयकर विभाग को भी लेटर लिखा गया है।

साथ ही तोमर ब्रदर्स से जुड़े पूर्व के मामलों में कोर्ट को लेटर लिखा गया है, जिससे उन्हें जमानत न मिल सके। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी जितनी भी जमानत हो उसे निरस्त कराया जाए।

निगम ने भी घर पर चिपकाया है नोटिस

सूदखोर तोमर ब्रदर्स के घर पर नगर निगम ने भी नोटिस चस्पा किया है। निगम ने घर पर बने 1000 वर्ग फुट कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। इस नोटिस में 4 दिन की मोहलत दी गई थी। नोटिस में कहा गया है कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता तो भविष्य में होने वाली कोई भी कार्रवाई के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। यह नोटिस जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर ने जारी किया था।

You Might Also Like

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?