सीजी भास्कर, 25 अगस्त : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Richest CM Chandrababu Naidu) एक बार फिर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 931 करोड़ रुपये है, जो मुख्यतः उनके परिवार की कंपनी हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में हिस्सेदारी से जुड़ी है। इस कंपनी की नींव उन्होंने 1992 में केवल 7,000 रुपये की चुकता पूंजी के साथ रखी थी।
7 हजार से 4,381 करोड़ का सफर
हेरिटेज फूड्स की शुरुआत उस दौर में हुई जब चंद्रबाबू सिर्फ विधायक थे और संयुक्त आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दूध उत्पादन अधिशेष था। दूध उत्पादकों के विपणन संकट से प्रेरित होकर उन्होंने कंपनी की स्थापना की। 1994 में इसका आईपीओ आया जो 54 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ (Richest CM Chandrababu Naidu)। कंपनी ने पहले ही साल 19 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया और प्रतिदिन 19,000 लीटर दूध का प्रसंस्करण किया।
परिवार की हिस्सेदारी और कंपनी का विस्तार
आज हेरिटेज फूड्स का बाजार पूंजीकरण 4,381 करोड़ रुपये है, जिसमें नायडू परिवार की 41.3% हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी भुवनेश्वरी नारा के पास 24.37% शेयर हैं। प्रबंध निदेशक के रूप में भुवनेश्वरी और कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी पुत्रवधू नारा ब्राह्मणी कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं (Richest CM Chandrababu Naidu)। नौ राज्यों के करीब तीन लाख डेयरी किसान इस कंपनी से जुड़े हैं और इसके उत्पाद 17 राज्यों में उपलब्ध हैं।
ADR रिपोर्ट में सबसे अमीर मुख्यमंत्री
एडीआर की सूची के मुताबिक, नायडू सबसे ऊपर हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 163 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 63 करोड़, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल तीन करोड़ और केरल के पिनराई विजयन 1.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं ममता बनर्जी महज 15.38 लाख की संपत्ति के साथ सूची में सबसे नीचे हैं (Richest CM Chandrababu Naidu)।


