CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर दो बड़े हादसे, बोलेरो-ठेला टक्कर और बाइक-ट्रक भिड़ंत में 2 की मौत

Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर दो बड़े हादसे, बोलेरो-ठेला टक्कर और बाइक-ट्रक भिड़ंत में 2 की मौत

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Road Accident
Road Accident

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। नेशनल हाईवे-43 (अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग) पर गुरुवार-शुक्रवार रात दो अलग-अलग (Road Accident) हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों हादसे बतौली थाना क्षेत्र में हुए।

बोलेरो ने ठेले को मारी टक्कर

पहली घटना सुवारपारा के पास की है। जानकारी के अनुसार, ठेला संचालक डबल दास 2 अक्टूबर की शाम करीब 3 बजे अपनी पत्नी और बेटे के साथ सेदम दुर्गा पंडाल के पास चाट-फुल्की का ठेला लगाने गया था। रात करीब 12 बजे घर लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने उनके ठेले को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में डबल दास को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी मंगनी बाई और बेटा विवेक उर्फ विक्की घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल बतौली सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। (Road Accident)

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक और ट्रक की भिड़ंत

दूसरी घटना चिरगा मोड़ के पास हुई। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार प्रकाश सोनी रात करीब 1.30 बजे ट्रक से जा टकराया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी युवती माही गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Road Accident)

पुलिस की अपील

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं। खासकर हाईवे पर सावधानी बरतें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा उपायों के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग और चेकिंग भी की जाएगी। (Road Accident) इन दोनों घटनाओं से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि लापरवाही और तेज रफ्तार कितनी घातक साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश
होली का जश्न बना बवाल! खुर्सीपार में चाकू से हमला, हाईकोर्ट से मिली ज़मानत
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा
रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेत बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Agriculture Officer Arrest CG : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Dussehra History : यहां नहीं जलता रावण का पुतला, 75 दिनों तक चलता है पर्व, 600 साल पुरानी है परंपरा
Bastar Dussehra History : यहां नहीं जलता रावण का पुतला, 75 दिनों तक चलता है पर्व, 600 साल पुरानी है परंपरा

बस्तर में मां दंतेश्वरी की आराधना, आदिवासी संस्कृति…

CGPSC Scam
CGPSC Scam : CGPSC घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में…

Deepak Baij Statement : विभाग का नाम बदला तो भड़के बैज, बोले- आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ बंद करे सरकार
Deepak Baij Statement : विभाग का नाम बदला तो भड़के बैज, बोले- आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ बंद करे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार के…

Vaishali Nagar Development : रिकेश सेन के प्रयासों से खुला खजाना, पानी-सड़कों के लिए 24 करोड़ मंजूर
Vaishali Nagar Development : रिकेश सेन के प्रयासों से खुला खजाना, पानी-सड़कों के लिए 24 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा में पेयजल व्यवस्था और सड़कों…

Chhattisgarh Urban Bodies Notice : विकास कार्यों में लापरवाही पर 40 निकायों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम
Chhattisgarh Urban Bodies Notice : विकास कार्यों में लापरवाही पर 40 निकायों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?