CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident : हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को 200 मीटर तक घसीटा, महिलाओं ने किया NH जाम

Road Accident : हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को 200 मीटर तक घसीटा, महिलाओं ने किया NH जाम

By Newsdesk Admin 08/10/2025
Share
Road Accident
Road Accident

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर। अभनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक (Road Accident) हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने गलत दिशा से आकर स्कूटी सवार महिला नंदिनी साहू को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का बायां पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल नंदिनी साहू नगर पंचायत में स्वच्छता सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं और रोजाना की तरह मणिकांचन सेंटर मुक्तिधाम की ओर जा रही थीं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत सड़क किनारे हटाया और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। इसी बीच, नगर पंचायत की अन्य स्वच्छता दीदियाँ भी वहां पहुंचीं और उन्होंने रोष जताते हुए (Road Accident) के विरोध में हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस और जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस, नगर पंचायत के सीएमओ लवकेश पैकरा, नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मौके पर पहुंचे। जाम के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और जाम हटाने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों और हाइवा की तेज गति के कारण यह (Road Accident) हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अवैध पार्किंग और भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देता।

चालक गिरफ्तार, महिला रायपुर रेफर

पुलिस ने हाइवा चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। घायल नंदिनी साहू को पहले अभनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर रायपुर एम्स रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की टांग में गहरी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति अब स्थिर है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस (Road Accident) ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बहुत कम है, जिससे नियमों की अनदेखी होती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन लागू करने और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

You Might Also Like

Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

T20 World Cup 2026 : सुपर 8 में पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे

Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

Agniveer Recruitment Apply Online : सेना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

AIIMS Raipur Patient Death : AIIMS रायपुर में दर्दनाक घटना: तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, जांच शुरू

Newsdesk Admin 08/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने Kolkata के…

Instructor Salary Increase : शिक्षा मित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना, सीएम का बड़ा ऐलान

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

T20 World Cup 2026 : सुपर 8 में पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026…

Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिव्यांगजनों…

Agniveer Recruitment Apply Online : सेना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। भारतीय सेना में भर्ती…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

20/02/2026
खेलछत्तीसगढ़

T20 World Cup 2026 : सुपर 8 में पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे

20/02/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

20/02/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

Agniveer Recruitment Apply Online : सेना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

20/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?