CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Sharma : 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

Rohit Sharma : 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share
Rohit Sharma
Rohit Sharma

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-33 में 17 अप्रैल (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर हुई है. वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर निगाहें पर थीं, जो मौजूदा सीजन में उतने फॉर्म में नहीं दिखे हैं.

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इस मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेली. लेकिन रोहित जब तक क्रीज पर रहे, फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे रोहित ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. रोहित शर्मा अब ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के लगाए. रोहित के अब आईपीएल में इस मैदान पर 102 छक्के हो चुके हैं. साथ ही रोहित ऐसे चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक मैदान पर 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पहले विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ही आईपीएल में ऐसा कर पाए हैं. कोहली-एबी-गेल ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये उपलब्धि हासिल की थी. कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल मैचों में 130 छक्के लगाए हैं. वहीं गेल ने 127 और डिविलियर्स ने 118 छक्के जड़े थे.

रोहित शर्मा मौजूदा आईपीएल सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में ही खेल रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 0, 8 , 13, 17, 18 और 26 स्कोर किया है. यानी रोहित ने 6 पारियों में 13.66 की औसत से 82 रन बनाए हैं. रोहित अब तक अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम दिखे हैं. उनके इस प्रदर्शन की वजह से मुंबई को जिस ठोस शुरुआत की दरकार होती है वह नहीं मिल पाती.

Rohit Sharma brought Wankhede alive with his maximums! 🤩🏟️#MI are 55/1 at the end of powerplay.

Will #SRH make a comeback and defend the total?

Updates ▶ https://t.co/8baZ67Y5A2#TATAIPL | #MIvSRH | @mipaltan | @ImRo45 pic.twitter.com/oX3uy8n3ai

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2025
IPL 2026: हैदराबाद में भिड़ंत—SRH vs DC, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दोनों टीमें
International Masters League : नवा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, सचिन-लारा-युवराज के चौके-छक्कों का आनंद लेने उमड़े क्रिकेट प्रेमी
Abhishek Sharma Fitness News : भारत-पाक मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच, अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ा किया सवाल
छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा
SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या

सीजी भास्कर, 13 जून। बेमेतरा,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र…

PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार

सीजी भास्कर, 13 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Ahiwara Bus Stand News : CG Bhaskar Ground Report
Ahiwara Bus Stand News: सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से परेशान यात्री, 15 दिनों से खोदा गड्ढा बना खतरा

Ahiwara Bus Stand News

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए…

Violence Case : शादी से इंकार के बाद भड़का विवाद, दो परिवार आमने सामने आए, वाहनों में आग लगने से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 13 जून। मझौली क्षेत्र में एक…

You Might Also Like

खेल

ICC हॉल ऑफ फेम में धोनी, अमला, हेडन समेत 7 दिग्गज शामिल; जानें कौन हैं दो महिला स्टार्स

10/06/2025
Vaibhav Suryavanshi T20 Debut
खेल

Vaibhav Suryavanshi T20 Debut :  नीली जर्सी में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया के लिए खेलेंगे पहला टी-20 मुकाबला

12/11/2025
Asia Cup 2025 Final
खेल

Asia Cup 2025 Final : तिलक ने खोल दिया राज- पाकिस्तान को असली जवाब कैसे मिला

30/09/2025
County Championship 2025
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

County Championship 2025 : संन्यास के एक साल के भीतर मैदान में लौटे एंडरसन, कमबैक मैच में इतने बल्लेबाजों को किया ढ़ेर

18/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?