सीजी भास्कर, 16 फरवरी। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में जांच तेज हो गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल केस में एक और संदिग्ध को आगरा से गिरफ्तार (Rohit Shetty House Firing) किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु कुशवाहा के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 12 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, आगरा, नोएडा और हरियाणा से पकड़े गए 6 आरोपियों को विशेष MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मुख्य आरोपी दीपक है, जिसने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी।
जांच में सामने आया है कि दीपक के साथ सनी और सोनू भी घटना के समय मौजूद (Rohit Shetty House Firing) थे और कई दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे। फायरिंग के बाद फरार आरोपियों को ऋतिक, विशाल और जतिन ने अलग-अलग स्थानों पर शरण दी। पुलिस का दावा है कि जतिन ने आरोपियों के लिए ऑटो रिक्शा का किराया तक चुकाया था, जबकि अन्य आरोपियों के पास पैसे नहीं थे।
हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं जिनकी भूमिका सीमित (Rohit Shetty House Firing) थी। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केवल रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें फायरिंग की साजिश की जानकारी नहीं थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस पूरे नेटवर्क, साजिश और संभावित गैंग कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।





