CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेरठ की यूनिवर्सिटी में बवाल : पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने मांगी माफी

मेरठ की यूनिवर्सिटी में बवाल : पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने मांगी माफी

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला एमए पॉलिटिकल साइंस के सेकेंड सेमेस्टर के एक सवाल से जुड़ा है, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

छात्रों को दो सवालों प्रश्न नंबर 87 और 93 को लेकर आपत्ति थी। इन सवालों की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। दरअसल, परीक्षा के प्रश्नपत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को नक्सलियों और आतंकी संगठनों के साथ जोड़ दिया गया।

पेपर में पूछे गए सवाल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों ने आपत्ति जताई और यूनिवर्सिटी की फैकल्टी से बात की। हालांकि पहले छात्रों को गेट बंद करके रजिस्ट्रार के ऑफिस में जाने से रोका गया। जिसके बाद छात्रों ने विरोध किया और नारे भी लगाए. बाद में छात्रों और रजिस्ट्रार समेत अन्य अधिकारियों की बात हुई।

एमए पॉलिटिकल साइंस के पेपर में एक सवाल था- “निम्न में से किसे परमाणु समूह नहीं माना जाता है?” इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए थे- नक्सली समूह, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट, दल खालसा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।

इस सवाल के पेपर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोग इसे देखकर गुस्से में आ गए और सवाल उठाने लगे कि एक राष्ट्रवादी संगठन को आतंकी या उग्रवादी संगठनों के साथ क्यों रखा गया.

विवाद बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इस सवाल को तैयार करने वाली प्रोफेसर सीमा पंवार पर सख्त कार्रवाई की गई। सीमा पंवार मेरठ कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं और मशहूर कवि हरिओम पंवार के भाई की पत्नी बताई जाती हैं।

यूनिवर्सिटी ने उन्हें परीक्षा और मूल्यांकन के काम से हटा दिया है. यानी अब वह न तो पेपर बना सकेंगी और न ही उससे जुड़े किसी काम में हिस्सा ले सकेंगी. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रोफेसर ने अपनी गलती मान ली है और लिखित में माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर उनके सवाल से किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं.

सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर खूब बहस हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यूनिवर्सिटी में ऐसे सवाल क्यों बनाए गए।

कई लोगों का कहना है कि यह किसी खास मंशा से किया गया हो सकता है। वहीं, कुछ लोग इसे लापरवाही मान रहे हैं। विवाद को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले की जांच शुरू करने का ऐलान किया है. रजिस्ट्रार ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रोफेसर सीमा पंवार ने सफाई दी कि उन्होंने कोर्स के हिसाब से ही पेपर बनाया था, लेकिन विवाद के बाद वह माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा है कि किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो उसके लिए वो माफी मांगती हैं। फिलहाल, यह मामला गर्म है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन अब इस बात को लेकर सतर्क हो गया है कि आगे से सवालों को तैयार करने में पूरी सावधानी बरती जाए।

‘माई लास्ट डे…’ फेसबुक स्टोरी लगाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, मोबाइल पर बजते मिले सैड सॉन्ग….
मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग की टीम का छापा, सरकारी भवन में छिपा कर रखी 135 कार्टून शराब जब्त, 7 गिरफ्तार
Chhattisgarh Suicide Cases : दो अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, इलाके में मातम
PM Modi Shourya Yatra : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, वीरों को किया नमन
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?