CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..

By Newsdesk Admin 07/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 मार्च |

Contents
CGMSC में 380 करोड़ की गड़बड़ी का मुद्दा गरमायाप्रधानमंत्री आवास योजना पर सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन CGMSC में रिएजेंट खरीदी घोटाले को लेकर विधायक अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चंद्राकर ने जब सवालों की बौछार की, तो मंत्री जवाब देते-देते रुक गए। इस पर चंद्राकर ने टोकते हुए कहा, भाषण मत दीजिए, मेरे सवाल का जवाब दीजिए।

मंत्री जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि गड़बड़ी का पता चलते ही मामले की जांच EOW को सौंपी गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, मंत्री किसी अफसर को सूली पर तो नहीं टांग सकता न! इस जवाब पर करीब 10 मिनट तक बहस चलती रही।

CGMSC में 380 करोड़ की गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया

चंद्राकर ने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य विभाग में बजट की कमी के बावजूद मेडिकल मशीनें कई गुना महंगे दामों में क्यों खरीदी गईं? उन्होंने पूछा कि जब विभाग के पास फंड नहीं था, तब किस अधिकारी ने यह खरीदारी की और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

मंत्री जायसवाल ने जवाब दिया:

  • इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है।
  • सप्लाई में गड़बड़ी करने वाला जेल में है और 15 अधिकारियों पर NOC जारी की गई है।
  • EOW इससे बड़ी कार्रवाई और क्या कर सकती है?

चंद्राकर ने मंत्री को फिर घेरा और कहा, मुझे स्पष्ट उत्तर चाहिए, 385 करोड़ की अनियमितता हुई है, इसमें किस अधिकारी की भूमिका थी? इस पर मंत्री ने सफाई दी कि यह “वृहद घोटाला” है और EOW जांच कर रही है, इसलिए समयसीमा बताना संभव नहीं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए चंद्राकर से कहा कि धैर्य रखें और जवाब सुनें।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए गए, लेकिन वर्तमान सरकार इसे नकार रही है।

बघेल ने सवाल किया

  • सरकार का दावा है कि 18 लाख मकान बने, लेकिन वास्तविक आंकड़े क्या हैं?
  • आपके ही दिए उत्तर बता रहे हैं कि पिछली सरकार ने भी काम किया, फिर इसे क्यों नकारा जा रहा है?

मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि

  • जब नरेंद्र मोदी सरकार बनी, तो 32.5 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, छत्तीसगढ़ को 6 लाख आवास मिले।
  • विष्णु देव सरकार में गरीबों को घर मिला, कांग्रेस सरकार में नहीं।

इस पर बघेल ने आपत्ति जताते हुए कहा, आप उत्तर नहीं दे रहे हैं, प्रवचन दे रहे हैं! विजय शर्मा ने भी पलटवार करते हुए कहा, उत्तर आपके हिसाब से नहीं, तथ्यों के आधार पर दिया जाएगा। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सदन में शोरगुल बढ़ गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल समाप्त करने की घोषणा की।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 07/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?