CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » थरूर के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बयान पर बवाल: पवन खेड़ा बोले- ‘बात खत्म, BJP का काम विवाद फैलाना

थरूर के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बयान पर बवाल: पवन खेड़ा बोले- ‘बात खत्म, BJP का काम विवाद फैलाना

By Newsdesk Admin 29/05/2025
Share

सीजी भास्कर29 मई‘पहलगाम हमले के बाद इंडियन आर्मी के द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान के बाद आ रही अटकलों पर पवन खेड़ा ने जवाब दिया है. एजेंसी के मुताबिक पवन खेड़ा ने कहा, “उन्होंने पोस्ट करके अपना पक्ष रख दिया है और कह दिया है कि मैंने ऐसा नहीं कहा था कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई. अब वो बात खत्म हो गई है. बीजेपी तो मौके की तलाश में रहती है कि कैसे समाज और परिवार में विवाद फैला दे.

“पिछले कुछ दिनों से उभरे भारत-पाकिस्तान तनाव मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘आलोचकों और ट्रोल्स’ पर उनके विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. थरूर ने कहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं.” आतंकवाद पर केंद्र के ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ऑल पार्टी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की तरफ से आलोचना की गई.

थरूर ने कहा था, “भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार कीकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे, न कि पिछले युद्धों की. थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बीते दिनों एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में चिल्लाने वाले उन कट्टरपंथियों के लिए.”उन्होंने कहा, “मैं साफ तौर से केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध के बारे में बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में. मेरी टिप्पणी से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का संदर्भ दिया गया था, जिसके दौरान पिछली भारतीय प्रतिक्रियाएं एलओसी और आईबी के प्रति हमारे जिम्मेदार सम्मान के कारण संयमित और विवश थीं.”

 थरूर ने आगे कहा कि आलोचकों और ट्रोल्स को मेरे विचारों और शब्दों को अपनी इच्छानुसार विकृत करने का स्वागत है. मेरे पास वास्तव में करने के लिए बेहतर काम हैं.पनामा सिटी में की गई थरूर की टिप्पणी की वजह से कांग्रेस के साथ उनकी दरार और ज्यादा बढ़ गई. थरूर द्वारा केंद्र के ऑपरेशन सिंदूर ग्लोबल आउटरीच इनविटेशन को स्वीकार करने के बाद पार्टी ने नाराजगी जाहिर की थी.शशि थरूर ने बुधवार को कहा, “हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है, वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. उरी हमले के बाद पहली बार भारत ने आतंकी ठिकानों, लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया.

“सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े बयान पर कांग्रेस का जवाबशशि थरूर के बयान के बाद कांग्रेस ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया. कांग्रेस ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं, लेकिन उनका कभी प्रचार नहीं किया गया. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक पुराना इंटरव्यू पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी.इसके साथ ही, कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर सीधा हमला करते हुए उन पर बेईमान होने और पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को बदनाम करने का आरोप लगाया.

You Might Also Like

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Newsdesk Admin 29/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Surrender Kanker: डेडलाइन के आखिरी दिन हथियार डाले, AK-47 के साथ दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

सीजी भास्कर 31 मार्च कांकेर जिले में (Naxal…

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

सीजी भास्कर 31 मार्च बिलासपुर में (Rape Case…

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत…

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच (US…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?