CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rule Change December : 1 दिसंबर से देश में लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, हर घर और जेब पर होगा असर!

Rule Change December : 1 दिसंबर से देश में लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, हर घर और जेब पर होगा असर!

By Newsdesk Admin 30/11/2025
Share
Rule Change December
Rule Change December

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। कल से दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है और इसका आगाज कई बड़े बदलावों (Rule Change December) के साथ हो रहा है। इन चेंज का असर सीधे घर की रसोई से लेकर पेंशनर्स की Pension तक देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Rule Change December) में संशोधन करके नए रेट्स जारी करेंगी, वहीं हवाई ईंधन के दाम भी बदल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही छह बदलाव, जो पहली तारीख से दस्तक देने जा रहे हैं…

Contents
पहला बदलाव, LPG सिलेंडर के दामदूसरा बदलाव, ATF की कीमतें बदलेंगीतीसरा बदलाव , UPS की डेडलाइनचौथा बदलाव, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन!पांचवां बदलाव, टैक्स से जुड़े नियमछठा बदलाव, बैंकों में बंपर हॉलिडे

पहला बदलाव, LPG सिलेंडर के दाम

पहला बदलाव घर की रसोई के बजट से जुड़ा है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम (Rule Change December) बदलती हैं और 1 दिसंबर को भी नई कीमतें जारी हो सकती हैं। बीते समय में 19 किलो वाले LPG Gas Cylinder Price में कई संशोधन हुए हैं। 1 नवंबर को इसकी कीमत में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। जबकि घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम काफी समय से स्थिर हैं। ऐसे में साल के आखिरी महीने में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरा बदलाव, ATF की कीमतें बदलेंगी

हर महीने LPG की तरह ऑयल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम भी अपडेट करती हैं। 1 दिसंबर 2025 को ATF Price में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा कंपनियां CNG-PNG Rates में भी बदलाव की घोषणा कर सकती हैं (Rule Change December)।

तीसरा बदलाव , UPS की डेडलाइन

तीसरा बड़ा बदलाव सरकारी कर्मचारियों से संबंधित है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तारीख, जिसे 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था, आज खत्म हो रही है। कर्मचारी NPS या UPS में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। यदि डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई, तो 1 दिसंबर (Rule Change December) के बाद यह मौका नहीं मिलेगा।

चौथा बदलाव, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन!

सीनियर सिटीजन की पेंशन से जुड़ा बदलाव भी महत्वपूर्ण है। पेंशन जारी रहने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। यदि तारीख नहीं बढ़ाई गई तो 1 दिसंबर से पेंशन में रुकावट आ सकती है (Rule Change December)।

पांचवां बदलाव, टैक्स से जुड़े नियम

अक्टूबर महीने में जिनका TDS कटा था, उनके लिए 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आज आखिरी मौका है। 1 दिसंबर के बाद यह कार्य संभव नहीं होगा। सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा कराने वालों की अंतिम तारीख भी 30 नवंबर निर्धारित थी।

छठा बदलाव, बैंकों में बंपर हॉलिडे

दिसंबर महीने में बैंक से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इस माह 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत ही छुट्टी से होगी। दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 17 बैंक हॉलिडे होंगे। हालांकि राज्य दर राज्य छुट्टियों में अंतर हो सकता है इसलिए RBI Bank Holiday List देखकर ही बाहर निकलें।

You Might Also Like

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

Balod Judge Death Threat : बालोद में जज को ‘नक्सली’ धमकी से सनसनी, 3 करोड़ की फिरौती न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Newsdesk Admin 30/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

Chhattisgarh Paper Leak : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड…

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Sarangarh News Live : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला…

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

Kanker Road Accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब चिलचिलाती…

24K Gold Price
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। सराफा बाजार में पिछले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में सूरज के ‘तीखे’ तेवर, 42°C के पार जाएगा पारा, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?