सीजी भास्कर, 30 दिसंबर। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine war) शुरू हुए करीब 4 साल हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए यूएन और नाटो समेत अन्य बड़े वैश्विक संगठन प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। समय के साथ दोनों देशों के बीच दुश्मनी और बढ़ती जा रही है।
यूक्रेन-रूस दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन ने नोवगोरोड स्थित राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की।
रूसी विदेश मंत्री मंत्री सर्गेई लावरोव के अनुसार, यूक्रेन ने 28-29 दिसंबर की दरमियानी रात राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन से हमला किया। हालांकि ये नाकाम रहा, यूक्रेन के ड्रोन्स को रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
(Russia-Ukraine war) दिया जाएगा माकूल जवाब
रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे इस हमले (Russia-Ukraine war) का जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस हमले को आतंकवाद बताया। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रूस हम पर हमला करने का बहाना खोज रहा है। उसका उद्देश्य राजधानी कीव के सरकारी इमारतों पर हमला करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रूस ने झूठ बोला हो। उसने पहले भी इस तरह का बहाना बनाकर कीव की सरकारी इमारतों को निशाना बनाया है।
जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, रूस खुद जंग खत्म करना नहीं चाहता, वहीं हम (यूक्रेन) हमेशा कूटनीतिक रास्ते पर कायम है। उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया को चुप नहीं रहने देंगे और रूस को स्थायी शांति के प्रयासों को कमजोर करने की परमिशन नहीं देंगे।’





