CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टा LIVE पर कहा ‘जंगल में ढूंढ़ लेना’, फिर फंदे से झूल गया कबड्डी प्लेयर; शव अब तक नहीं मिला..

इंस्टा LIVE पर कहा ‘जंगल में ढूंढ़ लेना’, फिर फंदे से झूल गया कबड्डी प्लेयर; शव अब तक नहीं मिला..

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

दुर्ग जिले का एक कब्बडी प्लेयर इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी के फंदे में झूल गया। बिलासपुर के जंगल में 17 साल के लक्की ने पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया। इस दौरान 22 लोग उसे लाइव देखते रहे और उसे रोकने का प्रयास किया। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

हालांकि, जहां फांसी लगाई गई है वो जंगल जैसा इलाका लग रहा है। ऐसे में उसकी करेक्ट लोकेशन नहीं पता चल पाई है। दुर्ग पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को मैसेज किया कि बिलासपुर के जंगल आकर मुझे खोज लेना।

कबड्डी प्लेयर है और 12वीं में पढ़ता है

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 17 वर्षीय लक्की कुम्हारी थाना के जंजगिरी गांव का रहने वाला है। वहीं के मानसरोवर स्कूल में 12वीं का छात्र है और कबड्डी प्लेयर है। उसने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के पेज पर एक वीडियो डाला, जिसमें वो बिलासपुर के जंगल में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाते दिखा है।

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

लक्की ने नायलॉन की रस्सी के जरिए फंदा बनाया और उसमें झूल गया। इंस्टाग्राम में अपने पिता के लिए मैसेज भी डाला है कि पापा बिलासपुर के जंगल में आकर मुझे खोज लेना। तब से परिजन और दुर्ग पुलिस लक्की की तलाश कर रही है।

उसे बिलासपुर के हर क्षेत्र में खोज लिया गया, लेकिन ना तो उसका कहीं शव मिला है और ना ही उसका कोई पता चल रहा है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि वो लगातार उसकी तलाश में जुटी है इसके लिए बिलासपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

15 अप्रैल से लापता था लक्की

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि लक्की के पिता राजेंद्र साहू ने 17 अप्रैल को कुम्हारी थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। उसने बताया कि उनका बेटा प्रेक्षा उर्फ लक्की साहू 15 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे से गायब है।

उसने कबड्डी खेलने बिलासपुर जाने की बात घर में कही थी। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 16 अप्रैल को भी जब उसका पता नहीं चला तो 17 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

तीन दिन बाद देखा फंदा लगाने वाला वीडियो

परिजनों ने बताया कि वो लक्की की तलाश कर ही रहे थे कि 18 अप्रैल को उन्हें इंस्टाग्राम का वीडियो मिला, जिसमें लक्की फंदा लगाते हुए दिख रहा है। इस बीच उन्होंने उसके मोबाइल में कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

दोस्त के आईपी एड्रेस से डाला था पोस्ट

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि लक्की ने जो इंस्टाग्राम में पोस्ट डाला है, वो बिलासपुर के तोरवा में रहने वाले उसके दोस्त के आईपी एड्रेस से डाला है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोस्त के मिलने के बाद सच्चाई से पर्दा उठेगा।

लक्की कहां है कुछ पता नहीं

लक्की का फांसी वाला वीडियो वायरल होने के बाद उसका अभी कुछ पता नहीं मिला है। पुलिस भी यह स्पष्ट नहीं कह पा रही है कि फांसी के फंदे में झूलने से उसकी मौत हुई है। क्योंकि वीडियो खत्म होने तक वह सिर्फ छटपटाता दिख रहा है।

पुलिस का कहना है कि यदि वो मरा होता तो उसका शव मिलता, लेकिन उसका जिस तरह से वीडियो बना है उससे साफ है कि उस समय कोई और भी था जो वीडियो शूट कर रहा था। इसलिए यह भी हो सकता है कि उसने यह सब अधिक लाइक और फॉलोवर्स के लिए किया हो

You Might Also Like

CM Vishnu Deo Sai Statement : पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी….’, आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले सीएम विष्णु देव साय

Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Bijapur Girls Hostel Case : बीजापुर के छात्रावास में तीन छात्राएं गर्भवती मिलने से सवाल, छात्रा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जांच तेज

Durg Police Assault Case : दुर्ग में पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप, रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना CCTV में कैद

LPG Cylinder Black Marketing : एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती तेज, प्रदेश के कई जिलों में छापे और सिलेंडर जब्त

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aamir Khan Turns 61 : 61 के हुए आमिर खान, बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखीं एक्स वाइफ्स, बच्चे और खास दोस्त

सीजी भास्कर, 15 मार्च। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

CM Vishnu Deo Sai Statement : पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी….’, आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले सीएम विष्णु देव साय

सीजी भास्कर, 15 मार्च। CM विष्णु देव साय…

Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

सीजी भास्कर, 15 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…

Assembly Polls 2026 : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता तय करेंगे सत्ता की तस्वीर

सीजी भास्कर, 15 मार्च। देश के पांच अहम…

Bijapur Girls Hostel Case : बीजापुर के छात्रावास में तीन छात्राएं गर्भवती मिलने से सवाल, छात्रा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जांच तेज

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Statement : पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी….’, आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले सीएम विष्णु देव साय

15/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

15/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

Bijapur Girls Hostel Case : बीजापुर के छात्रावास में तीन छात्राएं गर्भवती मिलने से सवाल, छात्रा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जांच तेज

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Durg Police Assault Case : दुर्ग में पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप, रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना CCTV में कैद

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?