CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Salman Khan Pakistan Controversy : सपा सांसद नदवी का पाकिस्तान पर पलटवार, सलमान को आतंकी कहने वाला पाकिस्तान कौन…!

Salman Khan Pakistan Controversy : सपा सांसद नदवी का पाकिस्तान पर पलटवार, सलमान को आतंकी कहने वाला पाकिस्तान कौन…!

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Salman Khan Pakistan Controversy
Salman Khan Pakistan Controversy

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Pakistan Controversy) को पाकिस्तान द्वारा “आतंकी” घोषित किए जाने के बाद देशभर में विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि, “पाकिस्तान को यह अधिकार किसने दिया कि वह भारत के किसी नागरिक को आतंकवादी कहे? सलमान खान जैसे अभिनेता को लेकर ऐसा बयान पूरी तरह निंदनीय है।”

पाकिस्तान की घटिया हरकत बर्दाश्त नहीं

सपा सांसद मौलाना नदवी ने कहा कि भारत की जनता पाकिस्तान की इस घटिया हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी (Salman Khan Pakistan Controversy)। उन्होंने कहा कि, “सलमान खान ही नहीं, अगर पाकिस्तान भारत के किसी भी नागरिक को आतंकवादी कहेगा, तो यह भारत का अपमान माना जाएगा। पाकिस्तान की ऐसी हरकतें उसकी मानसिक दिवालियापन का प्रमाण हैं।”

पाकिस्तान को लोकतंत्र का मतलब तक नहीं पता

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए नदवी ने कहा पाकिस्तान कौन होता है किसी को आतंकी घोषित करने वाला? वहां लोकतंत्र नहीं, बल्कि अराजकता है। उनके अपने प्रधानमंत्री जेल में हैं, और वे दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने ही देश के नागरिकों को कभी भी आतंकवादी घोषित कर सकता है, क्योंकि वहां कानून और लोकतंत्र दोनों का अस्तित्व लगभग खत्म हो चुका है। नदवी ने कहा कि पाकिस्तान जिस मकसद से बना था, आज तक उसे पूरा नहीं कर पाया। उन्होंने कहा पाकिस्तान को अब अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भारत के कलाकारों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपनी स्थिति और कानून-व्यवस्था सुधारनी चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को गरिमा और सम्मान प्राप्त है।”

मुस्लिम सीएम का मुद्दा भटकाने की कोशिश

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जब नदवी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन इस बार भी धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति (Salman Khan Pakistan Controversy) कर रहे हैं।
उन्होंने कहा मुस्लिम मुख्यमंत्री का मुद्दा केवल वोटर्स को भटकाने के लिए उठाया जा रहा है। देश के हर नागरिक के अधिकार बराबर हैं, चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम या कोई और। बिहार के मुद्दे रोजगार, शिक्षा और विकास से जुड़े होने चाहिए, न कि धर्म से।

सलमान खान विवाद की पृष्ठभूमि

दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने सऊदी अरब के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को “एक अलग देश” कह दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने उनकी निंदा करते हुए उन्हें “आतंकवादी” घोषित कर दिया। इस बयान के बाद भारत में सभी राजनीतिक दलों और फिल्म जगत के लोगों ने पाकिस्तान की आलोचना की है।

Yash Upcoming Sci-Fi Project : Director PS Mithran बना रहे एक गेम-चेंजिंग फिल्म की योजना
Neem Karoli Baba : लंबे इंतजार के बाद संत नीब करोरी बाबा पर बनी फिल्म को मिली मंजूरी, अब तय हुई नई रिलीज तारीख
Kishore Kumar Memorial : किशोर दा की समाधि पर अनूठा विवाह, नागपुर नवयुगल ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
Battle Of Galwan : लद्दाख के बाद सलमान खान की नई ‘फौजी जंग’, 8 दिन बाद होगा बड़ा धमाका!
दादा के निधन से टूटीं ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा, भावुक पोस्ट में बोलीं ,दिमाग भूल गया, दिल ने नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DAP Seizure
DAP Seizure : अवैध खाद की खेप पर कैसे कसा शिकंजा, पुलिस की कार्रवाई में लाखों की सामग्री जब्त

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 25…

Road Collapse
Road Collapse : पुलिया की मरम्मत के बाद फिर बिगड़ गए हालात, अब बढ़ने लगा बड़े हादसे का डर

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 25…

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?