CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sand Mafia Action : रेत माफिया पर बड़ा प्रहार! जांजगीर-चांपा में चैन माउंटेन मशीन और 6 हाईवा जब्त

Sand Mafia Action : रेत माफिया पर बड़ा प्रहार! जांजगीर-चांपा में चैन माउंटेन मशीन और 6 हाईवा जब्त

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
Sand Mafia Action
Sand Mafia Action

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण (Sand Mafia Action) के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दल ने व्यापक कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और छह हाईवा वाहनों को जब्त किया है। इसके साथ ही अवैध रेत भंडारण के दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों को निरस्त कर दिया गया है।

खनिज उड़नदस्ता दल (Sand Mafia Action) द्वारा नवापारा, केवा, पीपरदा, पुछेली, खपरीडीह और बम्हनीडीह क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम केवा में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन को मौके पर सील कर जब्त किया गया और संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार ग्राम पीपरदा क्षेत्र में छह हाईवा वाहनों द्वारा अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही सील कर नोटिस चस्पा किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पीपरदा में ही खनिज रेत के अवैध भंडारण के दो मामले सामने आए।

एक प्रकरण में शासकीय भूमि पर लगभग 200 घन मीटर रेत तथा दूसरे प्रकरण में लगभग 240 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे तेरस पिता समधीन, निवासी पीपरदा द्वारा किया गया था। जब्त की गई रेत को ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।

इसके अलावा बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम अमोदी में मेसर्स आर.बी. कंस्ट्रक्शन तथा ग्राम बम्हनीडीह में मेसर्स बाबा सिद्धेश्वर कंस्ट्रक्शन के पक्ष में स्वीकृत खनिज रेत की अस्थायी भंडारण अनुज्ञप्तियों को नियमों के बार-बार उल्लंघन और अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई (Sand Mafia Action) लगातार जारी रहेगी।

OP Choudhary Grant Demands Passed : छत्तीसगढ़ विधानसभा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11,470 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
Bareilly Accident : आवारा कुत्ते को बचाने में हाईवे पर पलटी कार, बैंक डिप्टी मैनेजर और मां की मौत
Durg Cyber Fraud : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
IPL ticket black marketing on the rise : 3 हजार का टिकट 6 हजार में बिक रहा
Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?