CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस नेताओं के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर भड़के संजय निरुपम, कहा- ‘नाम बदलो, पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस करो!

कांग्रेस नेताओं के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर भड़के संजय निरुपम, कहा- ‘नाम बदलो, पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस करो!

By Newsdesk Admin 29/04/2025
Share

सीजी भास्कर29 अप्रैल’जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है. तमाम नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस बीच शिवसेना नेता संजय निरुपम का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादी हमले में जिंदा बचने वाले भारतीयों पर शक जताने वाले और शर्मनाक बयानबाजी करने वाले देशविरोधी कांग्रेस नेता बेनकाब हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम बदलकर पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस कर दिया जाना चाहिए.मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि मुस्लिम वोटों के लिए कांग्रेस के नेता भारत विरोधी भूमिका निभा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नागरिकों के साथ कांग्रेस नेताओं को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए. निरुपम ने कहा कि हर भारतीय नागरिकों के मन में पहलगाम हमले का बदला लेने की भावना है, लेकिन कांग्रेस के नेता असंवेदनशील बयानबाजी कर पहलगाम हमले के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं.‘कांग्रेस का नाम पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए’शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा,सिद्धारमैया, आरबी थिम्मापुर, सैफुद्दीन सोज, तारिक हमीद कर्रा और विजय वडेट्टीवार जैसे कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर असंवेदनशील बयान बाजी की.

उन्होंने कहा कि इनके बयानों को देखते हुए इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस कर दिया जाना चाहिए.‘बेतुके बयान दे रहे हैं कांग्रेस के नेता’उन्होंने आगे कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान के विरोध में सरकार की भूमिका को पूरा समर्थन दिया था, लेकिन कांग्रेस के कई राज्यों के नेता पहलगाम हमले पर राजनीति कर रहे हैं. निरुपम ने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाला शर्मनाक बयान कांग्रेस नेताओं ने दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने पर्यटकों की पहचान कर, धर्म पूछकर गोलीबारी किए जाने की घटना पर कहा कि भारत में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने नहीं दिया जाता है, सड़कों पर भीड़ होने की वजह से उन्हें नमाज पढ़ने से रोका जाता है

. इसी कारण से आतंकवादियों ने हमला किया. वाड्रा इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं.इसके आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पाकिस्तान समर्थक भूमिका की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को क्लीन चिट मिल रही है. निरुपम ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस की वजह से देश को आजादी मिली उसी कांग्रेस के नेता आतंकवादी हमले की घटना के बाद पाकिस्तान और आतंकवाद का समर्थन करने वाला बयान दे रहे हैं यह अत्यंत निंदनीय है.

You Might Also Like

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

Newsdesk Admin 29/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

Chhattisgarh Economy
Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कई दिनों से जिस…

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Girls Ashram Superstition…

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Nivedita Chatterjee Resignation…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?