CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुजरात में AAP की जीत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘अरविंद केजरीवाल को…’

गुजरात में AAP की जीत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘अरविंद केजरीवाल को…’

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Sanjay Singh On Gujarat Bypoll Result 2025: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचानव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया को जीत मिली. वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर ‘आप’ के संजीव अरोड़ा जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. दोनों राज्यों की दो सीटों पर मिली जीत के बाद ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को बधाई भी दी.

संजय सिंह ने पोस्ट में लिखा, “बीजेपी के गढ़ गुजरात में AAP की गजब की जीत. गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट से 17554 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की. अरविंद केजरावील, टीम गुजरात, गुजरात की जनता और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को बहुत-बहुत बधाई.

“लुधियाना पश्चिम सीट पर मिली जीत पर क्या बोले संजय सिंह?

एक दूसरे पोस्ट में लुधियाना पश्चिम सीट पर मिली जीत को लेकर संजय सिंह ने लिखा, “लुधियाना वेस्ट से आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10,637 से मतों से जीत दर्ज की. अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, टीम पंजाब और लुधियाना वेस्ट की जनता को बहुत-बहुत बधाई.”

बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजेपी उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया.

2007 से विसावदर सीट नहीं जीत पाई है बीजेपी

राज्य में अपना लगभग पूर्ण प्रभुत्व रखने के बावजूद, बीजेपी 2007 से विसावदर सीट नहीं जीत पाई है. ‘आप’ के तत्कालीन विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने के बाद दिसंबर 2023 में यह सीट खाली हो गई थी.

वहीं पंजाब में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. उसके उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179 जबकि आशु को 24,542 वोट मिले. बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के परोपकार सिंह घुम्मण को महज 8,203 वोट ही हासिल हुए. जनवरी में ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था

मुकेश अंबानी ने दी 151 करोड़ की गुरु दक्षिणा, लेकिन IIT बॉम्बे में क्यों नहीं की पढ़ाई? खुद बताई वजह
भारत माता’ धार्मिक प्रतीक कैसे हो सकती है… केरल हाई कोर्ट ने क्यों किया ये सवाल?
AAP ने BJP पर साधा निशाना , आतिशी ने कहा- ‘जब AAP की सरकार थीं किसी भी स्कूल संचालकों की फीस बढ़ाने की हिम्मत नहीं हुई ….
Dhurandhar Film Analysis : धुरंधर के बहाने प्रोपेगेंडा सिनेमा को समझें: पार्ट 1 में विलेन का वर्चस्व, पार्ट 2 में क्या बदलेगा एजेंडा?
जेल में चल रही थी रामलीला, वानर बने दो कैदी चकमा दे निकल भागे, घोषित हुआ 50-50 हजार का इनाम घोषित, अलग-अलग दिशा में चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?