CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanju Samon Fine IPL 2025: गुजरात से हारकर कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत, राजस्थान के ख‍िलाड़‍ियों को भी नुकसान, जानें वजह

Sanju Samon Fine IPL 2025: गुजरात से हारकर कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत, राजस्थान के ख‍िलाड़‍ियों को भी नुकसान, जानें वजह

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर 10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स की टीम को 9 अप्रैल को इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स से 58 रनों की हार मिली. इस हार के बाद अब राजस्थान की टीम की स्थ‍ित‍ि खराब हो गई है. वह प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है. वहीं इस हार के बाद संजू सैमसन और राजस्थान टीम की जेब पर भी असर पड़ा. दरअसल, संजू सैमसन पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2025 के मैच नंबर 23 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है.

यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्ट‍िकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का दूसरा अपराध था. यह आर्ट‍िकल न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों (Minimum over-rate offences) से संबंधित है, इसलिए सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. खास बात यह रही कि इससे संजू को तो नुकसान हुआ ही, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा.

 आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यदि किसी टीम के कप्तान से पहला अपराध होता है तो उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. अगर किसी आईपीएल सीजन में दूसरी बार उस कप्तान से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. अगर कोई फ‍िर भी कोई कप्तान इस तरह का अपराध र‍िपीट करता है तो उसके ड‍िमेर‍िट अंक काटे जाएंगे. gt vs rr के ipl 2025 मुकाबले में क्या हुआ? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  खेले गए ipl के मैच नंबर 23 को गुजरात की टीम ने 58 रनों से अपने नाम किया. इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने गुजरात के ल‍िए 53 गेंदों में 82 रनों की आतिशी पारी खेली. सुदर्शन की पारी में 3 छक्के और 8 चौके भी आए. इस तरह गुजरात ने 217 रन बनाए. रनचेज के ल‍िए उतरी राजस्थान की टीम इस मुकाबले में पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर्स में 159 रनों पर लुढ़क गई.राजस्थान के ल‍िए श‍िमरॉन हेटमायर (52), संजू सैमसन (41), र‍ियान पराग (26) के अलावा कोई भी बल्लेबाज इकाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.

  वहीं इस मैच में जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है.गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान,  साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णाराजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

You Might Also Like

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

IPL 2026 News : क्या पंजाब के खिलाफ अपना ‘घर’ बचा पाएगी चेन्नई? 2 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : दक्षिण पूर्व…

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

ILS Hospital Raipur Accident : राजधानी रायपुर के…

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

Kanker Narayanpur Border News : छत्तीसगढ़ के नक्सल…

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनुमान…

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : छत्तीसगढ़ में तपती…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

04/04/2026
खेल

IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी

04/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?