सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। संसदीय क्षेत्र 13 से 16 अक्टूबर तक सांसद खेल महोत्सव 2025 (Sansad Khel Mahotsav 2025) का भव्य आयोजन होगा। विकासखंड पलारी, कसडोल एवं तहसील लवन और सोनाखान क्षेत्र में संकुल एवं विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। सांसद कमलेश जांगड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बेहतर आयोजन और अधिक से अधिक युवाओं के पंजीयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में सांसद खेल महोत्सव 2025 (Sansad Khel Mahotsav 2025) को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है और समिति भी गठित की गई है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि हाई स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं का शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। ग्राम पंचायतों से भी युवाओं और महिला समूहों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है।
महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग, 9 से 19 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्साकस्सी और रस्सीकूद जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। (Sansad Khel Mahotsav 2025) प्रतियोगिता संकुल स्तर, विकासखंड स्तर और जिला स्तर तक आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक संख्या में प्रतिभाओं को मौका मिल सके। अधिकारियों का मानना है कि Sansad Khel Mahotsav 2025 का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना जागृत करना और ग्रामीण इलाकों तक खेल संस्कृति को पहुँचाना है। इस आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।