CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saran News: सारण के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने कर ली पूरी तैयारी

Saran News: सारण के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने कर ली पूरी तैयारी

By Newsdesk Admin 17/03/2025
Share

सारण , 17 मार्च 2025 :

सारण में सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब निजी विद्यालयों की तरह शुरुआती कक्षा से ही छात्र कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करेंगे। नए शैक्षणिक सत्र से सभी मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हर स्कूल में एक कंप्यूटर शिक्षक नामित किया जाएगा।

सारण जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब निजी विद्यालयों की तरह शुरुआती कक्षा से ही छात्र कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को कंप्यूटर दक्ष बनाने को लेकर आईसीटी लैब (सूचना एवं संचार तकनीक) माध्यमिक के बाद प्रारंभिक विद्यालय में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

नए शैक्षणिक सत्र से सभी मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हर स्कूल में एक कंप्यूटर शिक्षक नामित किया जाएगा।

कंप्यूटर में दक्षता रखने वाले या इसमें रुचि रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है।

एससीईआरटी निदेशक ने डीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नामित कर उनकी सूची परिषद को भेजी जाए। सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से ही बच्चों को कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाएगी

वहां लैब स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। आईटीसी लैब बनने के बाद शिक्षकों को वेब ऑनलाइन साफ्टवेयर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। लैब स्थापित हो जाने के बाद इन विद्यालयों के बच्चे डिजिटल शिक्षा अपने स्कूल में ही हासिल कर सकेंगे।

लगाए जाएंगे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड

\आईसीटी स्कूल योजना का उद्देश्य छात्रों में सूचना एवं संचार तकनीक में कौशल विकसित करना है। प्रत्येक लैब में 10 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे।

स्कूली छात्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही अपने स्कूल में ही ऑनलाइन फॉर्म भरने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने सहित तमाम शैक्षणिक जरूरतों के कार्य का लाभ ले सकेंगे।

हर विषय का एक पीरियड आईसीटी लैब में होगा अपलोड

स्कूलों में आईसीटी लैब का उपयोग बच्चों को कंप्यूटर सिखाने तक सीमित माना जाता रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य शिक्षण कार्य में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग है।

इसे कंप्यूटर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संबंधित विषयों का विशेषज्ञों से ऑनलाइन ज्ञान मिलने के साथ लैब का भी उपयोग होगा। इसलिए सरकारी स्कूलों में बनी आईसीटी लैब का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को हर विषय कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

सप्ताह में हर विषय का कम से कम एक पीरियड आईसीटी लैब में ही लगाया जाएगा। इसकी भी तैयारी शिक्षा विभाग कर रही है।
आईसीटी लैब में क्लास के दौरान विद्यार्थियों को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से सब्जेक्ट की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से छात्र को विषय-विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका भी मिलेगा।

You Might Also Like

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

Newsdesk Admin 17/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?