CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saur Sujala Yojana : यहां के किसानों के लिए सौर सुजला योजना बनीं वरदान

Saur Sujala Yojana : यहां के किसानों के लिए सौर सुजला योजना बनीं वरदान

By Newsdesk Admin 28/02/2025
Share
Saur Sujala Yojana
Saur Sujala Yojana

सीजी भास्कर, 28 फरवरी : आजादी के कई दशकों बाद भी पारंपरिक बिजली से वंचित बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सौर सुजला योजना (Saur Sujala Yojana) एक वरदान बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में क्रेडा विभाग ने अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पंप स्थापित किए हैं, जिससे किसान अब बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं।

सौर सुजला योजना (Saur Sujala Yojana) के अंतर्गत बारनवापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर के 3, 3 हार्स पावर के 615 और 5 हार्स पावर के 604 सौर पंप स्थापित किए गए हैं। यह योजना उन किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हुई है, जिनके खेतों तक बिजली नहीं पहुंची थी या जिनके पास सिंचाई के अन्य संसाधन नहीं थे।

ग्राम डेबी के किसान नित्यानंद बताते हैं कि पहले सिंचाई की सुविधा के अभाव में उनकी वार्षिक आय केवल 25 से 30 हजार रुपये थी। लेकिन सोलर पंप लगाने के बाद, वे अब धान के साथ-साथ आलू, टमाटर और बरबटी जैसी सब्जियां उगाकर तीन से चार गुना अधिक आय कमा रहे हैं। इसी प्रकार, बंशराम चौहान, बसंत कुमार कैवर्त्य, अमरू राम, धनीराम बिंझवार और गौरी बाई दीवान सहित कई अन्य किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

पहले किसान नदी-नालों से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई (Saur Sujala Yojana) करते थे, जिससे उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च होता था। लेकिन सौर सुजला योजना के तहत केवल 24,800 रुपये में सौर पंप मिलने से अब उनकी यह समस्या हल हो गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सौर पंप उपलब्ध करा रही है। तीन हार्स पावर के पंप के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को केवल 10,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, और सामान्य वर्ग के किसानों को 21,000 रुपये का अंशदान देना होता है।

वहीं, 5 हार्स पावर के पंप के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को 15,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 20,000 रुपये, और सामान्य वर्ग के किसानों को 25,000 रुपये का अंशदान देना होता है। बलौदाबाजार जिले में अब तक 5,198 सौर पंप स्थापित किए जा चुके हैं।

सौर सुजला योजना (Saur Sujala Yojana) का लाभ उठाने के लिए आवेदन कृषि विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और क्रेडा विभाग के माध्यम से किया जा सकता है। सिंचाई के लिए प्राथमिकता के आधार पर नदी, नाले, कुएं और नलकूपों को चिन्हित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना किसानों के लिए कम लागत में प्रभावी और स्थायी सिंचाई व्यवस्था प्रदान करती है।

You Might Also Like

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

Kumhari Bridge Traffic Update: एक महीने बदलेगा सफर का रूट, वन-वे सिस्टम से गुजरेंगे लाखों वाहन

Newsdesk Admin 28/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

सीजी भास्कर 1 अप्रैल (Fake Marriage Bureau Scam)…

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

(Naxalism Free India) को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman…

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

(Naxal Politics Clash) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति…

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

(Chhattisgarh Liquor Price List 2026) के तहत राज्य…

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

New Financial Rules 2026 के साथ 1 अप्रैल…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?