CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School bomb threat India : देश के 159 स्कूलों में पहुंचा आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल

School bomb threat India : देश के 159 स्कूलों में पहुंचा आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल

By Newsdesk Admin 23/07/2025
Share
School bomb threat India
School bomb threat India

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। School bomb threat India : आतंकी हमले की धमकी भरे एक ईमेल ने मंगलवार दोपहर स्कूल प्रबंधन को डरा दिया। दोपहर एक बजे मेरठ समेत देश के विभिन्न शहरों के 159 शिक्षण संस्थानों की ईमेल आइडी पर यह ईमेल पहुंचा। इनमें मेरठ के आठ स्कूलों ने ऐसा ईमेल मिलने की जानकारी साझा की है। ‘रोडकिल’ और ‘साइलेंस’ नामक संगठनों ने इस कृत्य की जिम्मेदारी ली है। ‘बम्ब इन द स्कूल’ विषय से ईमेल outjaked50@gmail.com आइडी से भेजा गया है।

मेरठ स्कूल्स सहोदय कांप्लेक्स के अध्यक्ष राहुल केसरवानी के अनुसार ईमेल में दी गई धमकी में लिखा है, ‘हम आपको यह सूचना दे रहे हैं कि स्कूल परिसर भवन में कई बम (पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट) छिपाकर रखे गए हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से छिपाया गया है।’ इसके बाद स्कूलों को खूनी मंजर में बदलने की धमकी देते हुए अंत में इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार दो नामों को लिखा गया है।

मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रेंज एडु वर्ल्ड, सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल, एसआरएस ग्लोबल स्कूल को ईमेल पहुंचा है। वर्तमान में कांवड़ यात्रा को लेकर स्कूल बंद हैं, जोकि 24 जुलाई को खुलेंगे। स्कूलों की ओर से पुलिस व प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। राहुल केसरवानी ने बताया कि यह ईमेल स्पैम में आया था। सभी स्कूल अपने स्पैम भी चेक कर रहे हैं। डीएम-एसएसपी को सूचना दी गई है।

ऐसा ईमेल करीब दो महीने पहले भी सैकड़ों स्कूलों में आया था। वह जांच में फर्जी मिला था। ईमेल में मेरठ के अलावा आगरा, कोलकाता, कानपुर शहर के स्कूलों की ईमेल आइडी भी दर्ज है। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि माहौल बिगाड़ने के लिए यह ईमेल भेजा गया है। साइबर टीम और बम स्क्वाड दस्ते को लगाकर जांच कराई जाएगी। स्कूलों के संचालकों से भी बात की जा रही है।

You Might Also Like

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Jagdalpur VIP Convoy Accident 2026: फॉलो गाड़ी की रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, NH-30 पर दर्दनाक हादसा

Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Newsdesk Admin 23/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Killed by Truck India : जांजगीर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने 12 मवेशियों को कुचला, गांव में आक्रोश

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Janjgir जिले…

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026 : Bilaspur के…

Fake Call Center Scam India : रायपुर में इंटरनेशनल ठगी का बड़ा खुलासा, 3 फर्जी कॉल सेंटर ध्वस्त, 42 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026 : Raipur में…

Jagdalpur Central Jail Escape : हाई सिक्योरिटी के बावजूद दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, सुरक्षा पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Jagdalpur VIP Convoy Accident 2026: फॉलो गाड़ी की रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, NH-30 पर दर्दनाक हादसा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?