CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Dropout Free Village Campaign : कांकेर बना शाला त्यागी मुक्त ग्राम अभियान का मॉडल, शिक्षा में लौटी सैकड़ों बच्चों की उम्मीद

School Dropout Free Village Campaign : कांकेर बना शाला त्यागी मुक्त ग्राम अभियान का मॉडल, शिक्षा में लौटी सैकड़ों बच्चों की उम्मीद

By Newsdesk Admin 20/12/2025
Share
School Dropout Free Village Campaign
School Dropout Free Village Campaign

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। आकांक्षी जिला उत्तर बस्तर कांकेर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित (School Dropout Free Village Campaign) “अनुरोध कार्यक्रम – शाला त्यागी मुक्त ग्राम” ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणादायी मिसाल कायम की है। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व, स्पष्ट दिशा-निर्देशों और सतत मॉनिटरिंग में यह अभियान 21 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

Contents
तिथि-वार अभियान की प्रमुख गतिविधियाँनिरंतर मॉनिटरिंग और जनजागरूकताप्रभावशाली परिणाम

नक्सल प्रभावित, आदिवासी बाहुल्य और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और समुदाय की सहभागिता से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सका।

तिथि-वार अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ

21 नवम्बर से 24 नवम्बर के बीच जिले के सभी विकासखंडों में घर-घर सर्वेक्षण कर शाला अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन किया गया। इस सर्वे में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों और कक्षा 1 से 12 तक के ऐसे बच्चों की पहचान की गई, जो किसी कारणवश विद्यालय से बाहर थे।
सर्वे कार्य प्रधानाध्यापकों, संकुल प्राचार्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से संपन्न हुआ। बच्चों की जानकारी विद्यालयों की उपस्थिति पंजी से मिलान कर निर्धारित प्रपत्र में संकलित की गई। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का पृथक चिन्हांकन भी किया गया।

26 नवम्बर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में चिन्हांकित बच्चों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया तथा पालकों, पंचायत सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बच्चों को विद्यालय में पुनः नामांकित कराने हेतु काउंसलिंग की गई।

मुख्यधारा में शिक्षा से जुड़ाव अभियान के तहत शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को समीपस्थ प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों में उचित कक्षा में प्रवेश दिलाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आश्रम शाला, केजीबीवी, 50 सीटर और 200 सीटर डारमेटरी तथा आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रदान किया गया।
कक्षा 8 उत्तीर्ण लेकिन कक्षा 9 में प्रवेश न लेने वाले बच्चों को चिन्हांकित कर ओपन स्कूल प्रणाली के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर अनुरोध कार्यक्रम आयोजित कर उपचारात्मक शिक्षण और विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई।

निरंतर मॉनिटरिंग और जनजागरूकता

अभियान के दौरान कोटवारों द्वारा मुनादी कराई गई तथा विद्यालय स्तर पर गठित मीडिया सेल के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। 28 नवम्बर तक संकुल स्तर पर डाटा का सत्यापन कर विकासखंड कार्यालय में जमा कराया गया, जिसे बीआरसीसी और बीईओ द्वारा प्रमाणित कर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रभावशाली परिणाम

(School Dropout Free Village Campaign) के सार्थक और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सत्र 2025–26 में अब तक जिले में 288 शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। अनुपस्थित बच्चों से 3 दिन के भीतर शिक्षकों द्वारा संपर्क और अनुरोध सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उपस्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

इस अभियान के परिणामस्वरूप कई ग्राम पंचायतों ने स्वयं को “शाला त्यागी मुक्त ग्राम” घोषित किया है, जिनके प्रमाण पत्र ग्राम-वार जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर क्षीरसागर ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों और विद्यालय परिवारों को 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

यह अभियान इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जनभागीदारी, प्रशासनिक संकल्प और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से कोई बच्चा विद्यालय से वंचित नहीं रह सकता। अब जिला कांकेर (School Dropout Free Village Campaign) की दिशा में निर्णायक रूप से अग्रसर है।

You Might Also Like

Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, 14 एजेंडों पर घमासान के आसार; इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और म्युनिसिपल बांड जैसे बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

ABVP Pendra Naxalism Protest : नक्सलवाद के अंत का संकल्प, ABVP पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’; बस्तर में शांति की कामना के साथ फूंका पुतला

TET Mandatory Promotion : बस्तर संभाग में हेडमास्टर पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक; पुराने नियमों पर उठ रहे सवाल

DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल

Bhilai Loan Fraud : लोन दिलाने के नाम पर ‘लूट’, भिलाई में घर का सपना देख रहे लोगों को ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार; चेक बुक लेकर महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल

Newsdesk Admin 20/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, 14 एजेंडों पर घमासान के आसार; इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और म्युनिसिपल बांड जैसे बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम की…

ABVP Pendra Naxalism Protest : नक्सलवाद के अंत का संकल्प, ABVP पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’; बस्तर में शांति की कामना के साथ फूंका पुतला

ABVP Pendra Naxalism Protest : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

TET Mandatory Promotion : बस्तर संभाग में हेडमास्टर पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक; पुराने नियमों पर उठ रहे सवाल

TET Mandatory Promotion : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बस्तर…

Supreme Court Maintenance Case 2026 : SC का बड़ा फैसला, ₹325 रोज कमाने का दावा करने वाले पति को ₹10 हजार भत्ते का आदेश

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट ने एक…

RR vs RCB: गुवाहाटी में दिखेगी कांटे की टक्कर, इन 3 ‘प्लेयर बैटल’ पर टिकी हैं सबकी नजरें

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। IPL 2026 का 16वां…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, 14 एजेंडों पर घमासान के आसार; इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और म्युनिसिपल बांड जैसे बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

10/04/2026
छत्तीसगढ़

ABVP Pendra Naxalism Protest : नक्सलवाद के अंत का संकल्प, ABVP पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’; बस्तर में शांति की कामना के साथ फूंका पुतला

10/04/2026
छत्तीसगढ़

TET Mandatory Promotion : बस्तर संभाग में हेडमास्टर पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक; पुराने नियमों पर उठ रहे सवाल

10/04/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?