CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Education Review : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली रायपुर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

School Education Review : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली रायपुर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

By Newsdesk Admin 06/12/2025
Share
School Education Review
School Education Review

सीजी भास्कर, 05 दिसम्बर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में रायपुर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Review) की संभागीय समीक्षा बैठक महासमुंद जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। मंत्री ने कहा कि विभाग का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करना है, इसके लिए सभी स्तरों पर समर्पित प्रयास अपेक्षित हैं। बैठक में सचिव शिक्षा विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. प्रियंका शुक्ला, डीईओ, डीएमसी, बीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

Contents
तीन वर्षीय समग्र कार्ययोजना बनाने के निर्देशऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्यशैक्षणिक परिणाम सुधार हेतु लक्ष्य तयबेसिक लर्निंग पर विशेष फोकससेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्व देयकों का त्वरित निराकरणअधोसंरचना और मॉडल स्कूल निर्माण में गतिप्रदर्शनी और मॉडलों की सराहना

तीन वर्षीय समग्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश

मंत्री ने सभी जिलों को अगले तीन वर्षों की समग्र कार्ययोजना तैयार करने को कहा। विद्यालय अधोसंरचना, शैक्षणिक वातावरण संवर्धन व शिक्षण गुणवत्ता में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और दीर्घकालिक योजनाएँ ही स्थाई परिणाम देंगी।

ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक व कर्मचारी अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें। डीईओ, बीईओ व बीआरसी को नियमित निरीक्षण, दौरा चार्ट अनुपालन तथा विद्यालय गतिविधियों की समीक्षा तीव्र करने को कहा गया। (School Education Review)

शैक्षणिक परिणाम सुधार हेतु लक्ष्य तय

कक्षा 10वीं का लक्ष्य 85% तथा 12वीं का 90% परिणाम रखा गया। मासिक परीक्षण, ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, संसाधन उपयोग व कुशल अध्यापन पर बल दिया गया। लक्ष्य केवल उत्तीर्णता नहीं बल्कि उच्च श्रेणी में सफलता सुनिश्चित करना है।

बेसिक लर्निंग पर विशेष फोकस

कक्षा 3–5 में धारा-प्रवाह हिंदी पठन सुधारने तथा माध्यमिक स्तर पर गणित-अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने के निर्देश। विद्यार्थियों के आधार-ID 100% अपडेट और ड्रॉपआउट रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए समुदाय व पालकों से संवाद अनिवार्य किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्व देयकों का त्वरित निराकरण

निर्देश दिए गए कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवा पुस्तिका, पासबुक और स्वत्व भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधोसंरचना और मॉडल स्कूल निर्माण में गति

भवनविहीन विद्यालयों के कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मॉडल स्कूल चयन प्रक्रिया तेज करने तथा बीईओ हेतु लक्ष्य-आधारित गोपनीय प्रतिवेदन लागू करने की बात कही गई। पीएम-श्री विद्यालयों के कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण मॉडल के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया।

प्रदर्शनी और मॉडलों की सराहना

समीक्षा पश्चात मंत्री ने प्रदर्शनी, शैक्षणिक स्टॉल व विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे। अटल टिंकरिंग लैब के डेम सिंचाई मॉडल, एआई प्रदर्शनी, कला व गणित प्रोजेक्ट की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास सृजनात्मक सीख को बढ़ाते हैं तथा शिक्षा को रोचक बनाते हैं।

You Might Also Like

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

Chhattisgarh Liquor Scam Case: हाईकोर्ट सख्त, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत से इंकार; दीपेन चावड़ा को मिली राहत

Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk Admin 06/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले…

Lok Sabha Heated Debate
Lok Sabha Heated Debate : संसद में तीखी बहस, राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया निराधार

सीजी भास्कर, 11 मार्च। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Fruit Vegetable Exporters Relief
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट

सीजी भास्कर, 11 मार्च। अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम…

Supreme Court Passive Euthanasia India
Supreme Court Passive Euthanasia India : 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 11 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़सरकारी नौकरी/ Govt Job

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

11/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

11/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam Case: हाईकोर्ट सख्त, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत से इंकार; दीपेन चावड़ा को मिली राहत

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?