CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Students Innovation : स्कूली छात्रों को अब आइआइटी इकोसिस्टम को देखने का मिलेगा प्रत्यक्ष मौका

School Students Innovation : स्कूली छात्रों को अब आइआइटी इकोसिस्टम को देखने का मिलेगा प्रत्यक्ष मौका

By Newsdesk Admin 27/11/2025
Share
School Students Innovation
School Students Innovation

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। स्कूली बच्चों में शोध और नवाचार के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्रालय (School Students Innovation) ने एक अहम पहल शुरू की है। देश के शीर्ष तकनीकी और शोध संस्थान।

खासकर आइआइटी मद्रास समेत प्रमुख आइआइटी अब स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने परिसर में आमंत्रित करेंगे, जहां वे (IIT Innovation Ecosystem) के रिसर्च, प्रयोगशालाओं और नवाचार गतिविधियों को प्रत्यक्ष देख सकेंगे। इस दौरान छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रह सकेंगे और इन संस्थानों के शैक्षणिक माहौल को नजदीक से समझ सकेंगे।

आइआइटी मद्रास (School Students Innovation) ने ‘ओपन हाउस’ नाम से अपनी पहल पहले ही शुरू कर दी है, जिसमें दो से चार जनवरी तक पूरा कैंपस छात्रों, अभिभावकों और युवा उद्यमियों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

इसी मॉडल को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने अन्य सभी शीर्ष तकनीकी और शोध संस्थानों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां चल रहे शोध, प्रोजेक्ट, नवाचार और लैब सुविधाओं को स्कूली बच्चों के लिए प्रदर्शित करें। यह पहल देश में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।

इन संस्थानों में छात्रों के लिए विशेष इंटरएक्टिव सेशन, रिसर्च डेमो, इनोवेशन स्टॉल और प्रोजेक्ट एक्सप्लेनर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे भविष्य की तकनीक को सही रूप में समझ सकें। आइआइटी मद्रास ने तो अपनी विभिन्न अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं को भी स्कूल छात्रों के लिए खोलने का फैसला किया है, जो पहली बार होने जा रहा है।

School Students Innovation आइआइटी मद्रास दो वर्षों से कर रहा काम

मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आइआइटी मद्रास पिछले दो वर्षों से इस दिशा में काम कर रहा है, इसलिए वह पूरी तरह तैयार है। यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसमें शीर्ष संस्थानों द्वारा स्कूली बच्चों को मेंटर करने, मार्गदर्शन देने और उनकी प्रतिभाओं को उभारने पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से न सिर्फ बच्चों में शोध और नवाचार के प्रति उत्साह बढ़ेगा, बल्कि भारत में ‘वैज्ञानिक मानसिकता’ को भी मजबूत आधार मिलेगा, जिससे आने वाले समय में देश का इनोवेशन इंडेक्स और मजबूत होगा।

You Might Also Like

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Newsdesk Admin 27/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

सीजी भास्कर 7 अप्रैल : Janjgir Champa News…

Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मणिपुर की वादियों में…

Donald Trump Iran Threat : ‘आज कयामत की रात है… एक प्राचीन सभ्यता का अंत होने जा रहा है’, ईरान पर ट्रंप का अब तक का सबसे खौफनाक अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)…

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के…

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Bhilai Satta King Arrest : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

07/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?