CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन में कल से विज्ञान महाकुंभ शुरू: राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में तीन दिन तक 17 विषयों पर होगा शोध पत्र वाचन..

उज्जैन में कल से विज्ञान महाकुंभ शुरू: राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में तीन दिन तक 17 विषयों पर होगा शोध पत्र वाचन..

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च |

विक्रमोत्सव के अंतर्गत 27 से 29 मार्च तक राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, विज्ञान उत्सव और 40वां मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का शुभारंभ 27 मार्च को होगा, जिसमें देशभर से 250 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिक शामिल होंगे।

विज्ञान के 17 विषयों पर शोधपत्रों का वाचन किया जाएगा। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समग्र विकास, इनोवेशन एवं स्टार्टअप, STEM शिक्षा एवं लोकव्यापीकरण, नवीन व पारंपरिक पद्धतियां, टेक्नोलॉजी फॉर सेवा जैसे विषयों पर परिचर्चा होगी। उत्कृष्ट शोधपत्रों को पुरस्कार व फैलोशिप प्रदान की जाएगी।

सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ

मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर. एस. भारद्वाज, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी और कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कालिदास अकादमी में आयोजित विज्ञान महाकुंभ का शुभारंभ 27 मार्च को सुबह 11 बजे होगा।

मध्य प्रदेश में विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय “विकास की बात—विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के साथ” है। यह दो दिवसीय सम्मेलन 27-28 मार्च को होगा और 29 मार्च को समापन होगा।

250 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ विचार करेंगे साझा

सम्मेलन में 250 से अधिक प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। यह सम्मेलन छह सत्रों में विभाजित होगा, जिनमें अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा और व्याख्यान होंगे।

युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में शोधार्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के 17 विषयों पर अपने शोधपत्रों का वाचन करेंगे। विज्ञान उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक संवाद, साइंस शो, साइंटिफिक मॉडल प्रदर्शनी और आकाश दर्शन जैसे आयोजन भी होंगे।

प्रतिभागियों को फैलोशिप भी मिलेगी

  • उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹20,000 और तृतीय पुरस्कार ₹15,000 प्रदान किया जाएगा।
  • विज्ञान उत्सव में शामिल प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा फैलोशिप दी जाएगी और तकनीकी संस्थानों में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा।

ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं
A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
दो हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 14 जजों का तबादला
Tirupati Murder : शादी की बात सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते बिछ गई दो लाशें
बिजली कनेक्शन अब सिर्फ एक क्लिक दूर: व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?