CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इस दर्दनाक हादसे को देख निकल गईं चीखें, इनोवा के सामने अचानक आ गया बच्चा….मां का रो-रो कर बुरा हाल, घटना सीसीटीवी में कैद

इस दर्दनाक हादसे को देख निकल गईं चीखें, इनोवा के सामने अचानक आ गया बच्चा….मां का रो-रो कर बुरा हाल, घटना सीसीटीवी में कैद

By Newsdesk Admin 07/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। इनोवा कार ने बच्चे को बुरी तरह कुचल दिया, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसा मौके पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुआ जिसे देखकर किसी का भी मन खराब हो जाए। घटना का एक CCTV फुटेज है, जिसमें कार को बच्चे को कुचलते हुए देखा जा सकता है। महाराष्ट्र के नासिक में हुई इस घटना का वीडियो इतना भयानक है कि देखकर एक बार चीखें निकल जाएंगी। इनोवा गाड़ी जैसे ही गेट में एंट्री करती है, बच्चा तेजी से भागते हुए गाड़ी के आगे आ जाता और कार उसे कुचलते हुए निकल जाती है। कार के पहिए बच्चे को सड़क पर रगड़ देते हैं।

इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो जाता है और मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। हादसा देखकर लोग ड्राइवर को पकड़ लेते हैं और बुरी तरह उसकी पिटाई करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। यह हादसा नासिक की पॉश सोसाइटी में 5 फरवरी की शाम 6 बजे हुआ, जिसका वीडियो आज सामने आया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मारे गए बच्चे का नाम ध्रुव राजपूत है। इंदिरा नगर परिसर में वह अपने पिता के साथ होटल में आया था। उसके पिता किसी से मिलने आए थे। बच्चा होटल के गार्डन में खेल रहा था। पिता ने उसे बुलाया और वह दौड़ कर आया लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले वह कार के नीचे आ गया। उसके पिता मोबाइल देखने में बिजी थे। इससे पहले बच्चे पर उनकी नजर पड़ी, इनोवा कार ने उसे कुचल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता दौड़े आए और उन्होंने अपने बेटे को संभाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसे के बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को दबोचकर पीट दिया। पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घायल बच्चे को पिता उठाकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से पिता बदहवास हो गए। वहीं बेटे की लाश देकर मां बेहोश हो गई। दोनों की हालत काफी खराब है और परिजन-रिश्तेदार सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

Newsdesk Admin 07/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

Truck Bike Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

08/02/2026
Bear Entered Liquor Shop
घटना दुर्घटना

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

08/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

08/02/2026
PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?