CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Google पर सर्च किया बैंक के कस्टमर केयर का नंबर, कॉल करते ही खाता हो गया खाली; गजब है साइबर ठगी की कहानी

Google पर सर्च किया बैंक के कस्टमर केयर का नंबर, कॉल करते ही खाता हो गया खाली; गजब है साइबर ठगी की कहानी

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

अगर आप किसी बैंक की हेल्पलाइन या कस्टमर केयर नंबर के लिए गूगल का सहारा लेते हैं तो सावधान हो जाइए. हाल ही में साइबर ठगों ने ऐसे लोगों को शिकार बनाया, जिन्होंने गूगल से संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाला था. उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में साइबर जालसाजों ने लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए.

कानपुर कैंट में तैनात नर्सिंग ऑफिसर अखिलेश सुभाष, जो मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं, उन्होंने एक बैंक की मेंबरशिप के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा. 17 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, लेकिन कॉल साइबर ठगों के पास पहुंच गई. बातों-बातों में ठगों ने अफसर के क्रेडिट कार्ड से ₹1,00,708 की राशि निकाल ली. जब तक उन्हें कुछ समझ में आता, उनके साथ बड़ा फ्रॉड हो चुका था. उन्होंने तुरंत साइबर सेल को सूचना दी, जिसके बाद कानपुर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है.

महिला से 92 हजार की ठगी

गुजैनी थाना क्षेत्र के वैष्णवी बिहार की निवासी दिव्या को भी साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया. 20 जून को उन्हें एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर सालाना चार्ज ₹2,500 लगेगा. दिव्या ने सर्विस कैंसिल करने को कहा, जिसके बाद उन्हें एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया. अगले दिन उसी नंबर से मिलते-जुलते एक नंबर से कॉल आया, और कार्ड डिटेल मांगी गई. फिर दिव्या के खाते से ₹92,000 की रकम निकल गई. जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने गुजैनी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई.

इन दोनों मामलों से साफ है कि गूगल पर दिखने वाला कोई भी हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता. बैंक से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमेशा संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें और किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर अपनी बैंक डिटेल्स साझा न करें. कानपुर साइबर सेल दोनों मामलों की जांच कर रही है और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, झांसा देकर दिल्ली तक ले गए, SP तक पहुंची शिकायत, जांच टीम गठित
President Draupadi Murmu Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल
पेंसिल को लेकर झगड़ा, 8वीं क्लास के बच्चे पर साथी ने किया दरांती से हमला, बैग में छुपाकर लाया था
सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
Raipur Airport Runway Incident : रनवे में फ्लाइट के सामने आया बंदर, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई 132 यात्रियों की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?