CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश

मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश

By Newsdesk Admin 06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

Contents
2022 में सेबी ने लगाया था जुर्मानाचौकसी पर 14,000 करोड़ के PNB स्कैम का आरोप

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भगौड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी पर बड़ा एक्शन लिया है. सेबी ने 2.1 करोड़ रुपये की वसूली के लिए मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स, म्यूचुअल फंड और शेयरों को कुर्क करने का आदेश दिया है. सेबी ने गीतांजलि जेम्स के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए चौकसी पर 2.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. इसमें 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना और 60 लाख रुपये की ब्याज की राशि शामिल है.

2022 में सेबी ने लगाया था जुर्माना

गीताजंलि जेम्स के चेयरमैन और एमडी चौकसी पर अपने सहयोगी राकेश गिरधरलाल गजेरा के साथ अप्रकाशित मूल्य-संवेदनशील जानकारी (UPSI) शेयर करने के आरोप हैं. बता दें कि 15 मई को मेहुल चौकसी को भेजे गए डिमांड नोटिस के बाद अब यह कदम उठाया गया है, जिसमें कहा गया था कि अगर वह 15 दिनों के भीतर पैसा नहीं भरते हैं, तो उनकी संपत्तियों के साथ-साथ बैंक खातों को भी कुर्क कर लिया जाएगा. जनवरी, 2022 में सेबी के लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहने के बाद चौकसी को डिमांड नोटिस भेजा गया था.

बकाया राशि वसूलने के लिए सेबी ने सभी बैंकों, डिपॉजिटरीज –  CDSL और NSDL – और म्यूचुअल फंड्स से कहा है कि वे चोकसी के अकाउंट से किसी भी तरह की डेबिट की अनुमति न दें. हालांकि, क्रेडिट की अनुमति दी गई है. इसके अलावा, सेबी ने बैंकों को डिफॉल्टर के लॉकर सहित सभी खातों को जब्त करने का निर्देश दिया है.

चौकसी पर 14,000 करोड़ के PNB स्कैम का आरोप

नीरव मोदी के मामा मेहुल चौकसी पर पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है. 2018 की शुरुआत में पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद दोनों ही देश से फरार हो गए थे. भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद अप्रैल में बेल्जियम के एंटवर्प शहर से 65 साल के चौकसी को गिरफ्तार किया गया.

साल 2018 में भारत छोड़ने के बाद से चौकसी एंटीगुआ में रह रहा था. साल 2023 में चौकसी मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए बेल्जियम गया था, तो तभी उसे वहां लोकेट किया गया. फिलहाल, वह भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर हिरासत में है और पीएनबी स्कैम का मुख्य आरोप उसका भांजा नीरव मोदी भी ब्रिटेन की जेल में बंद है.

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

Newsdesk Admin 06/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

Amit Shah LWE Review Meeting: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल मंथन, बस्तर पर रहा खास फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी रायपुर। Amit Shah LWE…

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?