CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बछड़े को कुचलता निकल गया SECL का कोयला डंफर 🛑 विरोध में रात भर सड़क पर बैठे लोग 🛑 9 घंटे कोल परिवहन रहा बंद, देर रात पुलिस ने समझाइश दे हटाया

बछड़े को कुचलता निकल गया SECL का कोयला डंफर 🛑 विरोध में रात भर सड़क पर बैठे लोग 🛑 9 घंटे कोल परिवहन रहा बंद, देर रात पुलिस ने समझाइश दे हटाया

By Newsdesk Admin 30/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। कल शाम लगभग 6 बजे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला अंतर्गत पांडव पारा में एसईसीएल के कोयला परिवहन कर रहे डंफर ने एक बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया जिससे शाम से रात भर लगभग 9 घण्टा कोल परिवहन पर बंद रहा। लगभग साढ़े 3 बजे रात पुलिस ने आंदोलनकारियों को सड़क से हटाया तब जाकर डंफर की आवाजाही शुरू की जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार पटना पंडोपारा मार्ग पर खोड़ पंचायत भवन के सामने कोयला परिवहन कर रहे डंफर ने एक बछड़े को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। राजा टेंट हाउस के सामने काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, रात भर सड़क पर ही लोग सोते देखे गए। 9 घंटे तक इस मार्ग पर कोयला परिवहन बंद रहा नतीजतन दोनो तरफ के वाहनों का जाम लगा रहा। लगभग साढ़े 3 बजे के बाद पुलिस के द्वारा सड़क पर सो रहे ग्रामीणों को हटाने के बाद कोल परिवहन शुरू हुआ।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन सिर्फ कोयला निकालने और परिवहन में मशगूल है और ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रबंधन चुप्पी साध लेता है। कुछ दिन पहले सीएमडी की पत्नी का दौरा था तब ग्रामीणों ने उन्हें काले झंडे दिखाने की योजना बनाई, जिसके बाद सब एरिया मैनेजर ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिया था परंतु जैसे ही सीएमडी की पत्नी का दौरा पूरा हुआ वो अपना वायदा भूल गए, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। कल बछड़े की मौत के बाद आंदोलनकारी ग्रामीणों ने बताया कि पांडव पारा कटोरा मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं से मौत हो रही है, लाइट नहीं है कई तरह की परेशानियां ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है, जिस पर एसईसीएल प्रबंधन व प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

You Might Also Like

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Newsdesk Admin 30/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर में प्रेम-प्रसंग की साजिश, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या का खुलासा

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र…

WhatsApp Status Advertisement Feature : WhatsApp में स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनल्स की शुरुआत, यूजर्स कर सकेंगे स्वाइप या स्किप

सीजी भास्कर, 1 मार्च। दुनिया की सबसे लोकप्रिय…

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Jashpur Festival Security: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल…

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?