सीजी भास्कर, 21 मार्च |
इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
खजराना पुलिस के अनुसार, घटना वैभव लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुई। सिक्योरिटी गार्ड राम मनोहर भदौरिया, जो एक गार्डन में नाइट ड्यूटी करता था, सुबह घर लौटने के बाद पारिवारिक विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उसने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
गोली जबड़े में लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने तुरंत उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।
राम मनोहर भदौरिया मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।