CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…

ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…

By Newsdesk Admin 30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। उत्तर प्रदेश के बरेली में इस साल ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. जिले भर में 1359 मस्जिदों और 170 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 2350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हर थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Contents
ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानीकहां है बरेली में सबसे ज्यादा मस्जिदें

संवेदनशील और अति संवेदनशील 90 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग एसएसपी कार्यालय से की जाएगी. एडीजी रमित शर्मा और एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि ईद समेत सभी त्योहारों को शांति से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर बरेली में 70 इंस्पेक्टर, 380 दरोगा, 1700 हेड कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है. इसके अलावा 800 ग्राम प्रहरी को भी मदद के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी

शहर में 25 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और 95 पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को अलर्ट पर रखा गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल शहर के 90 अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. इसके साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज पर निगरानी की जाएगी. अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

कहां है बरेली में सबसे ज्यादा मस्जिदें

बरेली में कुल 1359 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी. इनमें सबसे ज्यादा 123 मस्जिदें आंवला में हैं, जबकि इज्जतनगर में 115 और किला थाना क्षेत्र में 86 मस्जिदें हैं. वहीं, सबसे कम 12 मस्जिदें शीशगढ़ में हैं. ईदगाहों की संख्या कुल 170 है, जिसमें सबसे ज्यादा 14 ईदगाह बहेड़ी में हैं, जबकि शीशगढ़ में 13 ईदगाहें हैं. एसएसपी अनुराग आर्य ने जनता से अपील की है कि ईद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं. अगर किसी को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दे. बरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति पर पैनी नजर रख रही है, ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

You Might Also Like

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

Newsdesk Admin 30/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

सीजी भास्कर 1 अप्रैल (Fake Marriage Bureau Scam)…

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

(Naxalism Free India) को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman…

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

(Naxal Politics Clash) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति…

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

(Chhattisgarh Liquor Price List 2026) के तहत राज्य…

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

New Financial Rules 2026 के साथ 1 अप्रैल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

01/04/2026
देश-दुनिया

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?